ऑलराउंडर मिचेल मार्श हुए चोटिल, ऑस्ट्रलियाई टीम संग दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है तगड़ा झटका

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे। यही नहीं, ये दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी एक बुरी खबर साबित हो सकती है। अगर मार्श चोट के कारण बाहर होते हैं तो आईपीएल के 15वें सीजन का हिस्सा भी नहीं बन पाएंगे।

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2022 13:06 IST

Open in App
ठळक मुद्देकूल्हे की चोट से जूझ रहे हैं ऑस्ट्रलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श।चोट की वजह से ऐसा माना जा रहा है कि मार्श पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे।

लाहौर: ऑस्ट्रलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श कूल्हे की चोट से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे। ऐसे में मार्श के चोटिल होने से आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को भी तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, चोट लगने की वजह से मिचेल मार्श ना सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं बल्कि वो आईपीएल 2022 में भी भाग नहीं ले पाएंगे। 

वहीं, मिचेल मार्श की चोट के बारे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने जानकारी दी। फिंच ने सोमवार को लाहौर में में कहा, "हमें लगता है कि मार्श ने ट्रेनिंग सेशन के दौरान अपने हिप-फ्लेक्सर को चोटिल कर लिया है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह कैसा होने वाला है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह जिस तरह से कल महसूस कर रहे थे, उसके आधार पर वो आगे खेल पाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि मार्श को फील्ड प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी। बता दें कि मिचेल मार्श के चोटिल होने से दिल्ली कैपिटल्स के साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को भी झटका लगा है। 

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मार्श को 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। मार्श दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 6 अप्रैल से ज्वाइन करने वाले थे, लेकिन उनके चोटिल होने की वजह से फ्रेंचाइजी की टेंशन काफी बढ़ गई है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पक्ष की बात करें तो अगर मार्श टीम से बाहर होते हैं तो संभावना है कि उनकी जगह 22 वर्षीय ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मौका मिले। वहीं, ग्रीन पर बात करते हुए फिंच ने कहा कि वह शायद मध्य क्रम में बल्लेबाजी करेंगे।

टॅग्स :मिशेल मार्शआईपीएल 2022ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमएरॉन फिंचदिल्ली कैपिटल्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या