मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर रखा है नजर: हरफनमौला बेन कटिंग

मुंबई इंडियंस के हरफनमौला बेन कटिंग ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर नजर रखी है।

By भाषा | Published: April 17, 2019 11:08 PM2019-04-17T23:08:47+5:302019-04-17T23:08:47+5:30

Have kept a close eye on Delhi's campaign, says Ben Cutting | मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर रखा है नजर: हरफनमौला बेन कटिंग

मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर रखा है नजर: हरफनमौला बेन कटिंग

googleNewsNext

नई दिल्ली, 17 अप्रैल। मुंबई इंडियंस के हरफनमौला बेन कटिंग ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर नजर रखी है। मुंबई इंडियंस सत्र के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से 37 रन से हार गई थी। दोनों टीमों के आठ मैचों में 10 अंक है।

कटिंग ने गुरूवार को यहां दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हम कोलकाता के अलावा सभी टीमों के खिलाफ खेल चुके है इसलिए हमें पता है कि दूसरी टीम कैसी है। हमारा पहला मैच दिल्ली के खिलाफ था इसलिए हमारी नजरें उनके घरेलू और घर के बाहर के प्रदर्शन पर थी।’’

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कगिसो रबाडा के बेजोड़ प्रदर्शन से जीत की हैट्रिक बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में विजय अभियान जारी रखने उतरेगी जिसमें फिर से निगाहें ऋषभ पंत पर टिकी रहेंगी, जो विश्व कप टीम में जगह नहीं पाने के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

भारतीय चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए पंत की जगह अनुभवी दिनेश कार्तिक को प्राथमिकता दी है। इसके बाद यह पहला मैच होगा और यह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पिछले दो दिन की घटनाओं को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करके अपने समर्थकों में जोश भरना चाहेगा।

 

Open in app