Harshal Patel IND vs SA 2022: तीन मैच, 12 ओवर, 120 रन और केवल 2 विकेट, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रदर्शन, विश्व कप से पहले टीम इंडिया परेशान

Harshal Patel IND vs SA 2022: टीम इंडिया के गेंदबाज लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। तेज गेंदबाज लगातार रन दे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कोई भी बॉलर खास प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 4, 2022 21:16 IST

Open in App
ठळक मुद्दे खराब फॉर्म से कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ परेशान हैं।हर्षल पटेल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खास गेंदबाजी की। हर्षल भारत के गेंदबाजी आक्रमण के एक प्रमुख सदस्य बन गए हैं।

Harshal Patel IND vs SA 2022: दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच टी20 के बाद वनडे सीरीज खेला जाएगा। भारतीय टीम 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना हो रही है। टी20 विश्व कप खेला जाना है। टीम इंडिया में खिलाड़ियों की खराब फॉर्म से कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ परेशान हैं।

भारतीय टीम के अगुआ जसप्रीत बुमराह पहले ही विश्व कप से बाहर हो गए हैं। टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भी बाहर है। टीम इंडिया के गेंदबाज लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। तेज गेंदबाज लगातार रन दे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कोई भी बॉलर खास प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।

हर्षल पटेल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए डेथ ओवरों में असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी करके और विविधताओं के साथ खुद का नाम बनाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से हर्षल भारत के गेंदबाजी आक्रमण के एक प्रमुख सदस्य बन गए हैं।

हर्षल को हालांकि चोट की समस्या का सामना करना पड़ा और उन्हें एशिया कप से बाहर होना पड़ा। टीम में वापसी के बाद से उन्होंने डेथ ओवरों में रनों पर रोक लगाने के लिए संघर्ष किया है। हर्षल ने अब तक 22 T20I में 26 विकेट लिए हैं, लेकिन उनकी करियर इकोनॉमी 9 रन प्रति ओवर से अधिक है।

हर्षल पटेल लगातार असफल साबित हो रहे हैं। पहले टी20 मैच में पटेल ने 4 ओवर मे 26 रन देकर 2 विकेट लिए। दूसरे मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी की और 45 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 4 ओवर में 49 देकर कोई विकेट नहीं लिया।

 

हर्षल पटेल का प्रदर्शन से टीम इंडिया प्रबंधन परेशान हैं। वह यार्कर से विपक्षी खिलाड़ी पर छाप नहीं छोड़ रहे हैं। दिशाहीन गेंदबाजी लगातार कर रहे हैं। विरोधी खिलाड़ी हर ओर शॉट खेल रहे हैं। बुमराह के बाद डेथ ओवर में टीम इंडिया की गेंदबाजी स्तरहीन हो गई है। 16-20 ओवर में गेंदबाजी को लेकर कप्तान रोहित लगातार गेंदबाजों से परेशान हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां तीन विकेट पर 227 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से रिली रोसेयु (नाबाद 100) शतक जबकि क्विंटन डिकॉक (68) ने अर्धशतक जड़ा।

टॅग्स :टीम इंडियाआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपरोहित शर्माराहुल द्रविड़आईसीसीजसप्रीत बुमराह
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या