Harry Brook-Joe Root: 485 गेंद में 409 रन की साझेदारी?, रूट और ब्रूक की यॉर्कशायर जोड़ी, मुल्तान में रो रहे पाकिस्तानी गेंदबाज!

Harry Brook-Joe Root: यॉर्कशायर की जो रूट और हैरी ब्रूक की जोड़ी ने कमाल किया। रूट 368 गेंद में 259 रन पर नाबाद है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 10, 2024 12:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देHarry Brook-Joe Root: दोहरे शतक पूरे किए और इंग्लैंड को बढ़त दिला दी।Harry Brook-Joe Root: हैरी ब्रूक अभी 218 रन पर नाबाद हैं।Harry Brook-Joe Root: 257 गेंद खेलकर 20 चौके और एक छक्का लगा चुके है।

Harry Brook-Joe Root: पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन मुल्तान में रनों की बारिश हो रही है। जो रूट और हैरी ब्रुक ने कमाल कर दिया। चौथे विकेट के लिए अभी तक 485 गेंद में 409 रन जोड़ चुके हैं। यॉर्कशायर की रूट और ब्रूक की जोड़ी ने कमाल किया। रूट 368 गेंद में 259 रन पर नाबाद है। इस दौरान 17 चौके मारे। हैरी अभी 218 रन पर नाबाद हैं। इस दौरान 257 गेंद खेलकर 20 चौके और एक छक्का लगा चुके है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 102 रन की बढ़त ले ली है। इन दोनों ने अपने दोहरे शतक पूरे किए और इंग्लैंड को बढ़त दिला दी।

चौथे दिन पहले सत्र में 29 ओवर में 166 रन जोड़ चुके हैं। मुल्तान की गर्मी में पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए कड़ी मेहनत जारी है। जो रूट ने 35वां शतक पूरा किया। रूट इस दौरान एलिस्टेयर कुक को पछाड़कर इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी बन गए। यॉर्कशर के साथी हैरी ब्रुक भी धमाल कर रहे हैं।

रूट तीसरे दिन 71 रन बनाते ही कुक का रिकॉर्ड तोड़कर क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी बन गये। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान एक चौका जड़कर 71 रन पर पहुंचते ही संन्यास ले चुके कुक के 12,472 रन को पछाड़ दिया।

इस तरह 33 साल के रूट टेस्ट क्रिकेट में सर्वकालिक सर्वाधिक रन जुटाने वाले क्रिकेटरों की सूची में भारतीय स्टार सचिन तेंदुलकर (15,921), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13,378), दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस (13,289) और भारत के राहुल द्रविड़ (13,288) के बाद पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। रूट से ऊपर सभी चारों खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं।

टॅग्स :इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डपाकिस्तान क्रिकेट टीमबाबर आजमजो रूटपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या