Hardik Pandya MI IPL 2024: हार, एक्शन और गाज!, एक मैच पर बैन और 30 लाख जुर्माना, कप्तान हार्दिक को झटका, इम्पैक्ट प्लेयर सहित एमआई प्लेइंग इलेवन पर 12 लाख रुपये

Hardik Pandya MI IPL 2024:  वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीज़न के अपने अंतिम मैच के दौरान मुंबई इंडियंस को ओवर-रेट अपराध का दोषी पाया गया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 18, 2024 11:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देHardik Pandya MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का आईपीएल 2024 अभियान खत्म हो गया।Hardik Pandya MI IPL 2024: टीम ने 14 मैच में 10 हार और 4 जीत के साथ 8 अंक के साथ अभियान समाप्त किया।Hardik Pandya MI IPL 2024: टीम अंक तालिका में 10वें पायदान पर रही। इस बीच कप्तान हार्दिक पर एक्शन किया गया। 

Hardik Pandya MI IPL 2024: हार, एक्शन और गाज! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के अंतिम मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का आईपीएल 2024 अभियान खत्म हो गया। टीम ने 14 मैच में 10 हार और 4 जीत के साथ 8 अंक के साथ अभियान समाप्त किया। टीम अंक तालिका में 10वें पायदान पर रही। इस बीच कप्तान हार्दिक पर एक्शन किया गया। वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीज़न के अपने अंतिम मैच के दौरान मुंबई इंडियंस को ओवर-रेट अपराध का दोषी पाया गया।

पंड्या को एक मैच के लिए बैन कर दिया गया और 30 लाख जुर्माना लगा दिया गया। आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का तीसरा अपराध था।पंड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और टीम के अगले मैच में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी एमआई प्लेइंग इलेवन पर 12 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 50 प्रतिशत जो भी हो जुर्माना लगाया गया। पंड्या आईपीएल 2024 में ओवर-रेट अपराध के लिए एक मैच का निलंबन पाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को इसी तरह के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपनी टीम के महत्वपूर्ण मैच से बाहर बैठना पड़ा था।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर शुक्रवार (17 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के अपने अंतिम मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। एमआई पहले ही टूर्नामेंट से है। कल रात यह उनका आखिरी लीग गेम था। हार्दिक का प्रतिबंध आईपीएल 2025 तक जारी रहेगा।

मेगा नीलामी के बाद हार्दिक आईपीएल 2025 में चाहे कहीं भी खेलें प्रतिबंध जारी रहेगा। फ्रेंचाइजी में वापसी के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक को अपने पहले सीज़न में करारी हार का सामना करना पड़ा। बल्ले से केवल 18 की औसत से रन बनाए। टीम अंक तालिका में दोहरे अंक को नहीं छू पाई और अंतिम स्थान पर रही।

टॅग्स :हार्दिक पंड्याआईपीएल 2024मुंबई इंडियंसलखनऊ सुपरजायंट्सIPLरोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या