Hardik Pandya IPL 2025: जीटी के खिलाफ 36 रन से हार?, 1200000 रुपये का जुर्माना, कप्तान हार्दिक पंड्या पर एक्शन

Hardik Pandya IPL 2025: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टाइटंस के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2025 12:23 IST2025-03-30T12:21:22+5:302025-03-30T12:23:07+5:30

Hardik Pandya IPL 2025 live score Defeat by 36 runs against GT fine Rs 1200000, action taken against captain Hardik Pandya | Hardik Pandya IPL 2025: जीटी के खिलाफ 36 रन से हार?, 1200000 रुपये का जुर्माना, कप्तान हार्दिक पंड्या पर एक्शन

file photo

Highlightsटीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। पंड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।दूसरी हार थी और टीम ने अभी अंकों का खाता नहीं खोला है।

Hardik Pandya IPL 2025: मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टाइटंस के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के नौवें मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘यह आईपीएल की आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से जुड़े अपराधों से संबंधित नियम 2.2 के तहत उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए पंड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अहमदाबाद की काली मिट्टी वाली पिच पर 196 रन बनाए। मुंबई इंडियन्स को लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष करना पड़ा और अंततः टीम छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी। गुजरात ने मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की। यह मुंबई इंडियन्स की लगातार दूसरी हार थी और टीम ने अभी अंकों का खाता नहीं खोला है।

Open in app