IPL 2024: हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया, रोहित की जगह लेंगे

हार्दिक पांड्या इस सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। हालांकि अभी तक मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 15, 2023 18:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पांड्या इस सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगेरोहित की जगह लेंगेहार्दिक पांड्या अब अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं

IPL 2024: आईपीएल 2024 से एक बड़ी खबर है। हार्दिक पांड्या इस सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। हालांकि अभी तक मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दरअसल  गुजरात टाइटन्स को साल 2022 में विजेता और 2023 में  उप-विजेता बनाने वाले चैंपियन कप्तान हार्दिक पांड्या अब अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं।

बता दें कि  हार्दिक ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ अपनी आईपीएल की यात्रा शुरू की थी और 2021 तक टीम के साथ रहे। इस बीच मुंबई इंडियंस ने चार बार आईपीएल खिताब जीता। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को वापस लाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में स्थानांतरित कर दिया। ग्रीन को पिछली नीलामी में बड़ी रकम देकर जोड़ा गया था। 

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं और अब हार्दिक पर इस सफर को और आगे ले जाने की जिम्मेदारी है। आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड्स रखने वाले हार्दिक ने अपने IPL करियर में  मुंबई इंडियंस के लिए 92 मुकाबले खेले हैं। पांड्या ने इन मैचों में बल्ले से कुल 1476 रन बनाए हैं। हार्दिक ने 60 पारियों में 42 विकेट भी झटके हैं। गेंद और बल्ले दोनों से हार्दिक ने मुंबई के लिए कई बार कमाल का प्रदर्शन किया है। 

साल 2022 में गुजराज ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने अपनी कप्तानी में पहले ही साल टीम को चैंपियन बनाया। साल 2023 में भी हार्दिक टीम को फाइनल तक ले कर गए। मुंबई ने हार्दिक ने लगातार 4 साल यानी साल 2018 से 2021 तक 11-11 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब दोबारा उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए एमआई ने अच्छी खासी रकम खर्च की।

 

टॅग्स :हार्दिक पंड्यामुंबई इंडियंसआईपीएल 2024रोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या