हार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2026 19:31 IST2026-04-13T19:23:56+5:302026-04-13T19:31:54+5:30

Hardik Pandya fined Rs 1,200,000 and Tim David fined 25 percent match fee Why MI and RCB taking action against players | हार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

file photo

googleNewsNext
Highlightsअधिकारियों की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया।मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना भरना पड़ा।25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।

मुंबईः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हरफनमौला टिम डेविड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया । डेविड को आईपीएल खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना भरना पड़ा। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।

डेविड को अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो अंपायर के निर्देश का पालन न करने से संबंधित है। पहली घटना आरसीबी की पारी के 18वें ओवर में हुई, जब अंपायरों द्वारा गेंद बदले जाने के बाद उन्होंने तुरंत गेंद सौंपने से इनकार कर दिया। डेविड ने बदली हुई गेंद को जांचने का विकल्प चुना और यहां तक ​​कि सीम अलाइनमेंट की जांच करने के लिए उसे हवा में उछाला भी।

दूसरी घटना अंतिम ओवर में हुई, जब उन्होंने फिर से अंपायरों के निर्देश का पालन नहीं किया, जो बार-बार निर्देश का पालन न करने के बराबर है। उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा लगाए गए दंड को मान लिया। वहीं दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। चूंकि अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, इसलिए मानक दंड लागू किया गया।

अहमदाबाद में स्थानीय निकाय चुनावों के कारण बीसीसीआई ने टाइटंस और सुपरकिंग्स के मैच बदले

अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल को होने वाले नगर पालिका चुनावों का हवाला देते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के कार्यक्रम में बदलाव किया। नए कार्यक्रम के अनुसार 26 अप्रैल और 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होने वाले मुकाबलों के स्थल बदल दिए गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। रॉयल्स ने शुरुआती एकादश में दो बदलाव करते हुए लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस और तुषार देशपांडे को शामिल किया है।

Open in app