क्रुनाल ने पंखुड़ी के साथ शेयर की शादी की खबर, तो हार्दिक पंड्या ने किया ये मजेदार कॉमेंट

क्रुनाल पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी शर्मा के साथ 27 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 22, 2017 19:38 IST

Open in App

विराट कोहली, जहीर खान और भुवनेश्वर कुमार के बाद एक और स्टार क्रिकेट शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले क्रुनाल पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी शर्मा के साथ शादी करने का फैसला किया है। क्रुनाल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी फैंस से साझा की। क्रुनाल और पंखुड़ी 27 दिसंबर को मुंबई के एक फाइव स्टार होटेल में शादी करेंगे। 

क्रुनाल ने ट्वीट कर फैंस को अपनी और पंखुड़ी की शादी की जानकारी देते हुए लिखा, 'अपनी बाकी की जिंदगी उनके साथ बिताने के लिए प्रतीक्षा नहीं कर सकता। आनंदित, धन्य, आभारी।'

 

क्रुनाल टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई हैं। हार्दिक ने क्रुनाल की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी टांग खिंचाई की और मजेदार कैप्शन के साथ भाई की शादी की जानकारी शेयर की। 

हार्दिक ने ट्विटर पर लिखा है, 'क्रुनाल पंड्या पहली गेंद पर पंखुड़ी के हाथों जीरो पर कॉट ऐंड बोल्ड, मेरी जान शादी करने जा रहे हैं और मैं इस शादी को लेकर बहुत उत्साहित हूं।'  

क्रुनाल और हार्दिक दोनों ही इस साल आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। क्रुनाल ने फाइनल में 38 गेंदों पर 47 रन की पारी खेलते हुए मुंबई को आईपीएल का खिताब दिलाया था। क्रुनाल को 2016 की आईपीएल नीलामी में मुंबई ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। क्रुनाल अब तक 25 आईपीएल मैचों में 480 रन बना चुके हैं। वह घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा के लिए खेलते हैं।

टॅग्स :क्रुनाल पंड्याहार्दिक पांड्यापंखुड़ी शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या