वीडियो: IPL की तैयारियों में जुटे हरभजन सिंह, चेन्नई को जिताने के लिए ऐसे कर रहे हैं तैयारी

आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले हरभजन सिंह इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

By सुमित राय | Updated: March 16, 2018 15:45 IST

Open in App

आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले हरभजन सिंह इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। इसके लिए टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर भज्जी ने तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि चेन्नई की टीम का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 अप्रैल को खेला जाना है।

हरभजन सिंह को इस साल आईपीएल के लिए हुई नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस पर 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले 10 आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हरभजन सिंह को एमआई की टीम ने रिटेन नहीं किया था।

हरभजन ने आईपीएल के लिए प्रैक्टिस का वीडियो और फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वो नेट पर गेंदबाजी ओर बल्लेबाजी का प्रैक्टिस करते नजर आए। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए वो कई बार अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं। वीडियो को शेयर करते हुए हरभजन ने लिखा, 'वर्क मोड ऑन!'

बता दें कि हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से धोनी की कप्तानी में खेलने के लिए बेताब हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि टीम इंडिया में धोनी के साथ खेलना मेरे लिए हमेशा से ही बहुत अच्छा रहा है। मैं एक बार फिर उनके साथ मिलकर एक समान लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेताब हूं।

क्रिकेट जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :हरभजन सिंहचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या