हरभजन और गीता बसरा ने अपने नवजात बेटे का नाम जोवान वीर सिंह प्लाहा रखा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 15:43 IST

Open in App

मुंबई, 26 जुलाई अभिनेत्री गीता बसरा ने सोमवार को अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर साझा करते हुए खुलासा किया उन्होंने और उनके पति क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इसका नाम जोवान वीर सिंह प्लाहा रखा है।

अभिनेत्री और पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर सिंह ने 10 जुलाई को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की थी।

बसरा (37) ने इंस्टाग्राम पर अपनी चार वर्षीय बेटी हिनाया हीर प्लाहा की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने भाई के माथे को चूमती दिख रही है।

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा, ''हीर के वीर, जोवान वीर सिंह प्लाहा से मिलिये।''

सिंह और बसरा ने साल 2015 में शादी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या