पाकिस्तानी पत्रकार पर भड़के हरभजन सिंह, धोनी और रिजवान की तुलना करने पर आड़े हाथों लिया

पाकिस्तानी पत्रकार फरीद खान ने धोनी और रिजवान की तस्वीर पोस्ट करने के बाद अपने फॉलोवर्स से पूछा था कि दोनों में से कौन बेहतर है। हरभजन ने पाकिस्तानी पत्रकार को लताड़ लगाते हुए कहा कि आजकल आप क्या स्मोकिंग कर रहे हैं?

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 20, 2024 10:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी पत्रकार पर भड़के हरभजन सिंहधोनी और रिजवान की तुलना करने पर आड़े हाथों लियालताड़ लगाते हुए कहा कि आजकल आप क्या स्मोकिंग कर रहे हैं?

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को गुस्सा बहुत जल्द आता है। हाल ही में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की तुलना पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से कर दी। इस पर हरभजन भड़क गए। हरभजन ने धोनी और रिजवान की तस्वीर पोस्ट करने वाले पत्रकार को आड़े हाथों लिया।

दरअसल  पाकिस्तानी पत्रकार फरीद खान ने धोनी और रिजवान की तस्वीर पोस्ट करने के बाद अपने फॉलोवर्स से पूछा था कि दोनों में से कौन बेहतर है। हरभजन ने पाकिस्तानी पत्रकार को लताड़ लगाते हुए कहा कि आजकल आप क्या स्मोकिंग कर रहे हैं?

हरभजन ने कहा, "आजकल आप क्या स्मोकिंग कर रहे हैं? यह कैसा मूर्खतापूर्ण सवाल है। भाईयो इसको बताओ। धोनी बहुत आगे हैं रिजवान से, यहां तक ​​कि अगर आप रिजवान से पूछेंगे तो वह आपको इसका ईमानदार जवाब देगा। मुझे रिजवान पसंद है, वह अच्छा खिलाड़ी है। यह तुलना गलत है।  धोनी आज भी विश्व क्रिकेट में नंबर 1 हैं। स्टंप के पीछे उनसे बेहतर कोई नहीं।"

1998 से 2016 के बीच भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 मैच खेलने वाले हरभजन ने धोनी की कप्तानी में लंबे समय तक खेला है। धोनी ने भारत को दो ऐतिहासिक विश्व कप जीत दिलाई।  2007 में टी20 विश्वकप और चार साल बाद  2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम के कप्तान धोनी ही थे और हरभजन इस टीम के अहम सदस्य थे। धोनी देश के इकलौते कप्तान हैं जिनकी अगुवाई में भारत ने टी20 विश्वकप, वनडे विश्वकप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को भी 5 बार चैंपियन बनाया है।

पाकिस्तानी पत्रकार फरीद खान को उनके फॉलोवर्स ने भी तीखा जवाब दिया। एक यूजर ने लिखा कि हर दिन आप दो खिलाड़ियों की तुलना करते हैं। जिनकी क्लास भी एक जैसी नहीं है। लीजेंड हैं। उनकी तुलना रिजवान से करना उनके साथ अन्याय है।

टॅग्स :हरभजन सिंहएमएस धोनीपाकिस्तानपाकिस्तान क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या