Mahendra Singh Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें उनके फैंस माही के नाम से बुलाते हैं उनका बर्थडे रविवार को है। माही रविवार को अपना 43वां जन्मदिन मनाएंगे। वहीं, सोशल मीडिया पर अभी से धोनी को बर्थडे विश करने का सिलसिला शुरू हो गया है। 43वें जन्मदिन को लेकर माही के फैन शानदार जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, आज हम आपको माही के जीवन से जुड़ी 10 ऐसी खास बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद अब तक आपको पता नहीं होगी।
प्रियंका से बहुत लव करते थे माही
धोनी को नजदीक से जानने वाले लोग यह जरूर जानते हैं कि धोनी एक वक्त पर प्रियंका झा नाम की लड़की के साथ प्रेम में थे। हालांकि, एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। माही इससे काफी टूट गए थे। फिल्म एमएस धोनी तो आपने देखी ही होगी। यह फिल्म धोनी के जीवन पर है। इस फिल्म कहीं हद तक धोनी के जीवन को दर्शाया गया है। इस फिल्म में धोनी के प्रारंभिक जीवन से लेकर क्रिकेट की दुनिया में सुपरस्टार बनने तक का सफर दिखाया गया है। इस फिल्म में यह भी दिखाया गया कि कैसे धोनी की पहली लव स्टोरी अधूरी रह गई थी।
माही का पहला प्यार
क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाने वाले माही को क्रिकेट से लगाव नहीं था। उन्हें तो फुटबॉल खेलना पसंद था। लेकिन, किसमत ने कुछ और ही माही के लिए सोच रखा था। माही स्कूल के दिनों में फुटबॉल और बैडमिंटन खेलते थे।
एक मात्र कप्तान, जिनके नाम 3 खिताब
माही के नाम आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। माही ने साल 2007 में टी-20 विश्व कप, साल 2011 में वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। वह ऐसा करने वाले भारतीय कप्तान के साथ दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं।
सबसे ज्यादा स्टंपिंग धोनी के नाम
538 इंटरनैशनल मैचों में धोनी ने कुल 195 स्टंपिंग किए हैं।
इस रिकॉर्ड पर भी नजर बनाइए
भारतीय टीम के लिए खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान, माही के बल्ले से 15 चौके और 5 छक्के निकले। धोनी का वनडे में सर्वाधिक निजी स्कोर है।
महेंद्र सिंह धोनी 2 बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए। माही ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
धोनी को क्रिकेट के अलावा बाइक चलाना बेहद पसंद हैं। जब भी वह क्रिकेट से दूर रहते हैं तो वह अकसर अपनी बाइक लेकर रांची की सड़कों पर निकल जाते हैं। धोनी के पास एक गैरेज हैं। जहां वह अपनी पसंद की एक दर्जन से ज्यादा बाइक रखते हैं।
धोनी इस सम्मान से हुए सम्मानित
2018 में माही को भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार- पद्म भूषण मिला। 2009 में, उन्हें भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार- पद्म श्री मिला। 2007-2008 में उन्हें खेलों में उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान, राजीव गांधी खेल रत्न दिया गया।