1 करोड़ की कार और 60 लाख की बाइक से चलते हैं धोनी, देखें कैसा है उनकी गाड़ियों का कलेक्शन

7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे है, इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं धोनी की कार और बाइक्स का कलेक्शन।

By सुमित राय | Updated: July 6, 2018 21:48 IST2018-07-06T19:58:05+5:302018-07-06T21:48:03+5:30

Happy Birthday Dhoni: ms dhoni cars and motorcycles collection | 1 करोड़ की कार और 60 लाख की बाइक से चलते हैं धोनी, देखें कैसा है उनकी गाड़ियों का कलेक्शन

Happy Birthday Dhoni: ms dhoni cars and motorcycles collection

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बाइक्स के लिए क्रेज किसी से छिपा नहीं है। धोनी अक्सर अपनी बाइक पर घूमने निकल जाते हैं।  धोनी को बाइक्स का इतना शौक है कि उनके पास 23 बाइक्स का कलेक्शन है। हालांकि धोनी को सिर्फ बाइक्स का ही नहीं लग्जरी गाड़ियों का भी क्रेज है। धोनी साल 2009 में लग्जरी कार 'हमर एच-2' खरीदने को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने ये कार करीब 1 करोड़ रुपए में खरीदी थी। वहीं धोनी के पास कॉन्फेडरेट X132 बाइक भी हैं, जिसे खरीदने के लिए उन्हें 60 लाख रुपये खर्च करने पड़े थे। 7 जुलाई को धोनी का बर्थडे है, इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं धोनी की कार और बाइक्स का कलेक्शन।

धोनी का बाइक कलेक्शन

धोनी के बाइक कलेक्शन में क्लासिक के अलावा कई सुपरबाइक्स मौजूद हैं। उनके बाइक कलेक्शन में यामाहा के कई पुराने मॉडल से लेकर कई लग्जरी बाइक्स शामिल हैं, जैसे कॉन्फेडरेट X132 हैलकेट, कावासाकी निंजा H2, हार्ले डेविडसन, Ninja ZX-14R, रॉयल एनफील्ड, बीएसए गोल्डस्टार , यामाहा RD-350, यामाहा थंडरकैट डुकाटी 1098 और टीवीएस अपाचे आदि। धोनी के पास 23 से ज्यादा बाइक्स हैं।

धोनी का कार कलेक्शन

धोनी के पास एक करोड़ की हमर के अलावा भी कई लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। इसमें ऑडी Q7, लैंड रोवर फ्रीलेंडर, GMC Sierra, Ferrari 599, Mitsubishi Outlander, पजेरो SFX, टोयोटा कोरोला, कस्टम बिल्ट स्कॉर्पियो (ओपन) जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

Open in app