GT vs MI: राशिद की फिरकी चलेगी या सूर्यकुमार का बल्ला, आज हो जाएगा फाइनलिस्ट का फैसला, जानें संभावित प्लेइंग 11

मुंबई ने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से बड़ी शिकस्त दी थी। वहीं गुजरात टाइटंस सीएसके के खिलाफ की गई गलतियों से सबक लेकर वापसी करना चाहेगी। दोनों टीमें अब तक आईपीएल में तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। एक बार गुजरात ने तो दो बार मुंबई ने जीत हासिल की। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहली बार आमने-सामने होने वाली है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 26, 2023 13:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आजगुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगीअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

GT vs MI: आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। आज के मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वह सीधे फाइनल में एंट्री मारेगी। वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।डिफेंडिग चैंपयिन गुजरात टाइटंस क्वालिफायर-1 में  चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार गई थी जबकि  मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को पटखनी देकर यहां पहुंची है।

मुंबई ने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से बड़ी शिकस्त दी थी। वहीं गुजरात टाइटंस सीएसके के खिलाफ की गई गलतियों से सबक लेकर वापसी करना चाहेगी। दोनों टीमें अब तक आईपीएल में तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। एक बार गुजरात ने तो दो बार मुंबई ने जीत हासिल की। ऐसे में रोहित की पलटन का पलड़ा भारी है। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहली बार आमने-सामने होने वाली है।

मुकाबले में गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पर निगाहें होंगी क्योंकि वह आरेंज कैप की रेस में शामिल हैं। शुभमन गिल ने 15 मुकाबलों में 722 रन बनाए हैं। फाफ डु प्लेसिस ने इस सीजन 14 मैचों में 730 रन सबसे आगे हैं। अगर आज के मैच में गिल  9 रन बना लेते हैं तो इस सीजन ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लेंगे। 

मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार की  गुजरात के दिग्गज स्पिनर राशिद खान से टक्कर भी दिलचस्प होगी। राशिद खान, रोहित को छह पारियों में चार बार आउट कर चुके हैं। वहीं सूर्यकुमार गुजरात के इस स्पिनर के सामने आईपीएल में अब तक आउट नहीं हुए हैं। मुंबई को आकाश मधवाल के रूप में  नया हीरो भी मिल गया है। 

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं हार्दिक ने पहली ही बार में गुजरात को चैंपियन बनाया था। लिहाजा ये दो दिग्गज कप्तानों की जंग भी होगी।

पिच और मौसम

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। यहां खूब रन बनते हैं। मैदान बड़ा है इसलिए सिंगल-डबल की भूमिका भी बेहद अहम होगी। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में कुछ स्विंग मिल सकती है। हालांकि राशिद खान और पीयूष चावला जैसे स्पिनर किसी भी पिच पर टर्न हासिल कर लेते हैं। इस मैदान पर टीमों ने आराम से 180 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसलिए  टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करने का विकल्प चुन सकती है। इस साल इस मैदान पर कई बार 200 का आंकड़ा पार हुआ है ऐसे में प्लेऑफ में भी रनों की बरसात देखी जा सकती है।

अहमदाबाद में  दिन का तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात के समय यह 29 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि हवाएं चल सकती हैं।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, साई सुदर्शन/अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी। 

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन/नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला,  जेसन बेहरनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

टॅग्स :आईपीएल 2023गुजरात टाइटन्समुंबई इंडियंसरोहित शर्माहार्दिक पंड्या
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या