MI vs GT: अहमदाबाद में होगी दो चैंपियन कप्तानों की टक्कर, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

मुंबई अगर आज का मैच जीत जाती है तो उसके अंक आठ हो जाएंगे। ऐसे में उसके प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बनी रहेगी। बात अगर गुजरात की करें तो टीम 6 मुकाबलों में 4 जीत के साथ चौथे नंबर पर है। एक जीत से गुजरात और मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 25, 2023 13:48 IST2023-04-25T13:46:36+5:302023-04-25T13:48:33+5:30

GT vs MI Pitch Report Ahmedabad playing 11 rohit sharma vs hardik pandya | MI vs GT: अहमदाबाद में होगी दो चैंपियन कप्तानों की टक्कर, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच

googleNewsNext
Highlightsगुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैचअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मुकाबलाअर्जुन तेंदुलकर की टीम में जगह पर संदेह

MI vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। अंक तालिका में फिलहाल गुजरात टाइटंस 6 मुकाबलों में 4 जीत के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं मुंबई इंडियंस 6 मुकाबलों में 3 जीत के साथ 7वें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पिछला मैच हार गई थी। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अंतिम ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की थी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के बीच अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है। इस मैच का आयोजन 2022 में किया था। मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी। हालांकि इस सीजन गुजरात का पलड़ा भारी दिखाई देता है। कप्तान हार्दिक के नेतृत्व में टीम ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया है। इस मैच में गुजरात टाइटंस जीत का खाता खोलना चाहेगी।

पिच और मौसम का मिजाज

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अब तक आईपीएल के 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से 9 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 12 मैच जीते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बड़ा मैदान है इसलिए यहां चौके छक्के जरा कम लगते हैं। हालांकि सिंगल-डबल से भी इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है।  शाम के समय भी यहां तापमान 37 डिग्री तक रहने की संभावना है। मुकाबले में ओस का अहम रोल रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इन खिलाड़ियों पर नजर होगी

रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली और पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना जब डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात से होगा तब सबकी नजरें इस बात पर भी होंगी कि अर्जुन तेंदुलकर को इस मैच में जगह मिलती है या नहीं।  पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्जुन ने एक ही ओवर में 31 रन दे दिए थे। इस मैच के बाद अर्जुन मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। 

मुंबई अगर आज का मैच जीत जाती है तो उसके अंक आठ हो जाएंगे। ऐसे में उसके प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बनी रहेगी। बात अगर गुजरात की करें तो लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच में हार्दिक की टीम ने जीत को लखनऊ को जबड़े से छीन लिया था। एक समय लखनऊ को 31 गेंद में 36 रन की जरूरत थी और उसके 8 विकेट शेष थे। लेकिन आखिर में जीत गुजरात को मिली। मुंबई के ईशान, सूर्यकुमार यादव और पीयूष चावला के अलावा गुजरात के राशिद और शुभमन पर सबकी नजर होगी।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर। 

गुजरात टाइटंस- ऋद्धिमान साहा (w), शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (c), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, मोहित शर्मा

Open in app