MS Dhoni Six King GT vs CSK, IPL 2024: आईपीएल में 250 छक्के लगाने वाले 5वें बल्लेबाज, गेल, रोहित, डिविलियर्स और कोहली क्लब में शामिल

MS Dhoni Six King GT vs CSK, IPL 2024: एमएस धोनी ने मैच के आखिरी ओवर में राशिद खान की गेंद पर सिक्सर जड़कर यह मुकाम हासिल किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 11, 2024 13:22 IST2024-05-11T13:20:05+5:302024-05-11T13:22:50+5:30

GT vs CSK, IPL 2024 MS Dhoni six king Completes 250 Sixes 𝗠𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲 𝗨𝗻𝗹𝗼𝗰𝗸𝗲𝗱 Chris Gayle, Rohit Sharma, AB de Villiers and Virat Kohli join club | MS Dhoni Six King GT vs CSK, IPL 2024: आईपीएल में 250 छक्के लगाने वाले 5वें बल्लेबाज, गेल, रोहित, डिविलियर्स और कोहली क्लब में शामिल

file photo

HighlightsMS Dhoni Six King GT vs CSK, IPL 2024: धोनी आईपीएल इतिहास में 250 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। MS Dhoni Six King GT vs CSK, IPL 2024: क्रिस गेल, रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की सूची में शामिल हो गए। MS Dhoni Six King GT vs CSK, IPL 2024: 11 गेंदों पर 26 रनों की मनोरंजक पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था।

MS Dhoni Six King GT vs CSK, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में हर सीजन रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड बनाया। आईपीएल 2024 मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में अपना 250वां छक्का लगाया। धोनी ने मैच के आखिरी ओवर में राशिद खान की गेंद पर सिक्सर जड़कर यह मुकाम हासिल किया। धोनी आईपीएल इतिहास में 250 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।

वह क्रिस गेल, रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की सूची में शामिल हो गए। धोनी ने केवल 11 गेंदों पर 26 रनों की मनोरंजक पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था। सीएसके गुजरात टाइटंस से 35 रनों से हार गई। कुछ दिन पहले धोनी ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक ही टीम के लिए 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे।

सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने यह कमाल किया था। धोनी 2008 से सीएसके के साथ जुड़े हैं। धोनी ने टीम को पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं। लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से हैं। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने भी 5 बार चैंपियन बनाया है। 

Open in app