धोनी के 39वें बर्थडे पर साक्षी ने खूबसूरत अंदाज में किया विश, लिखा, 'बाल थोड़े और सफेद हो गए, और ज्यादा स्वीट और स्मार्ट हो गए'

Sakshi Birthday Wish For MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के 39वें जन्मदिन पर पत्नी साक्षी ने बेहद खूबसूरत पंक्तियों के साथ उन्हें बर्थडे विश किया है

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 7, 2020 12:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देएमएस धोनी के 39वें बर्थ पर पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया शुभकामना संदेशसाक्षी ने धोनी को बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'बाल थोड़े और सफेद हो गए'

मंगलवार (07 जुलाई) को 39 साल के हुए एमएस धोनी को उनके टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों से लेकर दुनिया भर के फैंस ने बर्थडे विश किया। उनकी पत्नी साक्षी ने भी इंस्टाग्राम पर अपने पति को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। 

साक्षी ने अपने पति के लिए एक खूबसूरत संदेश लिखा और पूर्व भारतीय कप्तान में आए बदलावों का जिक्र किया।

साक्षी ने खास अंदाज में किया धोनी को बर्थडे विश

अपनी शानदार पोस्ट में साक्षी ने धोनी के सफेद बालों का जिक्र करते हुए उन्हें पहले से ज्यादा 'स्वीट' और 'स्मार्ट' बताया।

साक्षी ने लिखा, "जिस तारीख को आप पैदा हुए थे, उसे चिन्हित करते हुए, एक साल और उम्रदराज, बाल थोड़ा और सफेद हो गए और ज्यादा स्वीट और स्मार्ट बन गए। आइए आप केक काटकर और मोमबत्तियां बुझाकर अपने जीवन के एक और वर्ष का जश्न मनाएं। जन्मदिन की शुभकामनाएं, पति!!''

धोनी को वर्तमान और पूर्व स्टार क्रिकेटरों ने किया बर्थडे विश

कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने 2011 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। धोनी के चेन्नई सुपरकिंग्स के साथी खिलाड़ियों ड्वेन ब्रावो, केदार जाधव और सुरेश रैना ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया।

वहीं सीएसके ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने हेलिकॉप्टर सॉन्ग जारी करते हुए धोनी की उपलब्धियों पर शानदार अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। 

धोनी जुलाई 2019 में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारत की हार के बाद लगभग एक साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं, ऐसे में फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

धोनी को आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए वापसी करने की थी, लेकिन ये टी20 लीग कोरोना वायरस की वजह से अनिश्चिकाल के लिए स्थगित हो चुकी है।

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनीबर्थडे स्पेशल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या