ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय रीति-रिवाज से रचाई सगाई, साल 2017 से कर रहे विनी रमन को डेट

मैक्सवेल और विनी 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खुद विनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैक्सवेल के साथ सगाई की तस्वीर शेयर की है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 15, 2020 06:33 PM2020-03-15T18:33:12+5:302020-03-15T18:33:12+5:30

Glenn Maxwell, fiancee Vini Raman celebrate engagement in Indian style | ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय रीति-रिवाज से रचाई सगाई, साल 2017 से कर रहे विनी रमन को डेट

ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय रीति-रिवाज से रचाई सगाई, साल 2017 से कर रहे विनी रमन को डेट

googleNewsNext

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन से एक बार फिर सगाई रचा ली है। मैक्सवेल ने ये सगाई भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार की है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छा चुकी है।

खुद विनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैक्सवेल के साथ सगाई की तस्वीर शेयर की है। इसमें मैक्सवेल ने नीले कलर की शेरवानी, जबकि विनी ने ब्लैक कलर का लंहगा पहन रखा है।

मैक्सेवल इससे पहले फरवरी में विनी से सगाई रचा चुके थे, जिसकी तस्वीर उन्होंने उस वक्त साझा भी की थी। उस समय उन्होंने जल्द विनी से शादी का भी ऐलान किया था। हालांकि इस बार उन्होंने इंडियन स्टाइल में इंगेजमेंट की है। मैक्सवेल और विनी 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल जल्द शॉन टेट के बाद ऑस्ट्रेलिया के ऐसे दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे, जिन्होंने भारतीय मूल की महिला से शादी की हो। साल 2014 में शॉन टेट ने मासूम सिंघा से विवाह किया था।

Open in app