Highlightsविश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने मैक्सवेल साउथ अफ्रिका के एडन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ा एडन मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों में बनाया था शतक
Aus Vs Ned Live : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का तूफान आया है। मैक्सवेल ने विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैक्सवेल ने बुधवार को दिल्ली में नीदरलैंड के खिलाफ 44 गेंदों पर 106 रन बनाए।
इस दौरान 9 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी जड़े गए। मैक्सवेल ने अपना शतक पूरा करने में महज 40 गेंद लिए। मैक्सवेल की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए। मैक्सवेल 50वें ओवर में छक्का मारने के चक्कर में आउट हुए।
यहां बताते चले कि विश्व कप में सबसे तेज शतक मैक्सवेल से पहले साउथ अफ्रिका के एडन मार्करम के नाम था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक लगाया था। मार्करम के द्वारा यह रिकॉर्ड इसी विश्व कप में बनाया गया था। लेकिन अब मैक्सवेल के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
अरुण जेटली स्टेडियम में विश्व कप 2023 का 24वां मैच ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 28 रन के स्कोर पर मिचेल मार्श 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के बीच शतकीय साझेदारी हुई। डेविड ने इस दौरान अपना एक और शतक पूरा किया। डेविड ने 93 गेंदों पर 104 रन बनाए। वॉर्नर ने 11 चौक्के 3 छक्के लगाए। वहीं स्टीव स्मिथ ने 68 गेंदों पर 71 रन बनाए। स्मिथ ने 9 चौक्के और एक छक्का लगाया।
हालांकि जब ऑस्ट्रेलिया का 290 रन पर छठा विकेट गिरा तो क्रीज पर आए ग्लेन मैक्सवेल। जिनका बल्ला इस विश्व कप में अब तक बोल नहीं रहा था। लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ मैक्सवेल का बल्ला खूब बोला। मैक्सवेल ने नीदरलैंड के एक एक गेंदबाज को टारगेट कर अपनी शानदार पारी खेली।