अरुण जेटली के निधन पर गौतम गंभीर की भावुक श्रद्धांजलि, कहा, 'पिता तुल्य जेटली के साथ मेरा एक हिस्सा चला गया'

Gautam Gambhir tribute to Arun Jaitley: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गौतम गंभीर ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक ट्वीट किया है

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 24, 2019 16:49 IST2019-08-24T16:46:19+5:302019-08-24T16:49:38+5:30

Gautam Gambhir pays tribue on demise of Arun Jaitley | अरुण जेटली के निधन पर गौतम गंभीर की भावुक श्रद्धांजलि, कहा, 'पिता तुल्य जेटली के साथ मेरा एक हिस्सा चला गया'

गौतम गंभीर ने अरुण जेटली के निधन पर किया भावुक ट्वीट

Highlightsगौतम गंभीर ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर किया भावुक ट्वीटगंभीर ने ट्विटर पर लिखा, जेटली जी के निधन से पिता तुल्य शख्सियत खो दियागंभीर ने अरुण जेटली की मौजूदगी में ही इस साल बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने देश के पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावुक ट्वीट किया है।

अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमार थे। पूर्व वित्त मंत्री के निधन पर गंभीर ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने पिता तुल्य जेटली के निधन के साथ ही अपना एक हिस्सा खो दिया है।  

गंभीर ने अरुण जेटली के निधन पर किया भावुक ट्वीट

गंभीर ने ट्वीट किया, 'एक पिता आपको बोलना सिखाता है लेकिन पिता तुल्य आपको बात करना सिखाता है। एक पिता आपको चलना सिखाता है लेकिन पिता तुल्य आपको आगे बढ़ना सिखाता है। एक पिता आपको नाम देता है लेकिन पिता तुल्य आपको पहचान देता है। मेरे पिता तुल्य श्री अरुण जेटली जी के साथ मेरा एक हिस्सा चला गया। आत्मा को शांति मिले सर।'

गौतम गंभीर इसी साल बीजेपी से जुड़े थे और दिल्ली में अरुण जेटली ने ही उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। गंभीर ने लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता है।

गौतम गंभीर पहले भी अरुण जेटली की तारीफ करते रहे हैं, उन्होंने डीडीसीए अध्यक्ष के तौर पर दिल्ली में क्रिकेट के विकास का श्रेय भी जेटली को दिया था।    

Open in app