Friendship Day 2018: विनोद कांबली ने इस अनोखे अंदाज में सचिन तेंदुलकर को किया विश

कांबली ने हाल ही में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी भारत के लिए अंडर-19 डेब्यू पर बधाई दी थी।

By विनीत कुमार | Published: August 5, 2018 04:41 PM2018-08-05T16:41:09+5:302018-08-05T17:01:56+5:30

friendship day 2018 when vinod kambli remembers sachin tendulkar friendship with twitter message | Friendship Day 2018: विनोद कांबली ने इस अनोखे अंदाज में सचिन तेंदुलकर को किया विश

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली

googleNewsNext

नई दिल्ली, 5 अगस्त: भारतीय क्रिकेट में दोस्ती की जब भी बात होती है, सचिन तेंदुलकर और उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली का जिक्र जरूर आ जाता है। दोनों स्कूल क्रिकेट में 664 रनों की साझेदारी कर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद सचिन और कांबली कई मैचों में एक साथ भारत के लिए खेले। कांबली ने रविवार को फ्रेंडशिप डे के मौके पर सचिन तेंदुलकर की दोस्ती को एक बार फिर याद किया और भरोसा जताया कि दोनों की दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।

कांबली ने सचिन के साथ एक पुरानी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैदान पर आप सबसे महान खिलाड़ी हैं जो इस खेल ने दिया है। आप जय हैं और मैं वीरू। इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर मैं बस यही कहना चाहता हूं कि सचिन ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...तोड़ेगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे।' 


कांबली ने हाल ही में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी भारत के लिए अंडर-19 डेब्यू पर बधाई दी थी। अर्जुन ने पिछले ही साल श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट में भारत के लिए अपना पहला विकेट झटका था। काफी दिनों तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद कांबली ने हाल ही में मुंबई टी20 लीग में एक टीम का कोच बनने का फैसला किया था। साथ ही जूनियर स्तर पर भी बीसीसीआई ने उन्हें एक टीम का कोच नियुक्त किया था। 

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in app