पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाद में जमानत पर हुए रिहा, जानें पूरा मामला

खबर के मुताबिक पूर्व भारतीय क्रिकेट पर बांद्रा स्थित अपनी सोसायटी के गेट पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप है। 

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2022 21:18 IST2022-02-27T20:45:36+5:302022-02-27T21:18:51+5:30

Former Indian cricketer Vinod Kambli was arrested for hitting a car under the influence of alcohol | पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाद में जमानत पर हुए रिहा, जानें पूरा मामला

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाद में जमानत पर हुए रिहा, जानें पूरा मामला

Highlightsगिरफ्तारी के कुछ देर बाद जमानत पर हुए रिहाविनोद कांबली पर नशे में कार से एक्सीडेंट करने का है आरोप

मुंबई: भारतीय पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली को मुंबई पुलिस के द्वारा अरेस्ट किया गया और फिर बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा गया। बांद्रा पुलिस के मुताबिक नशे में कार से एक्सीडेंट करने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। खबर के मुताबिक पूर्व भारतीय क्रिकेट पर बांद्रा स्थित अपनी सोसायटी के गेट पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप है। 

पुलिस ने उन्हें आईपीसी की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 336( दूसरों की जान जोखिम में डालना) और 427(नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। ये सभी धाराएं जमानती श्रेणी में आती हैं इसलिए उन्हें गिरफ्तारी के बाद थाने से ही जमानत मिल गई। 

गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने कहा, विनोद कांबली को गिरफ्तार कर लिया गया और जमानत पर रिहा कर दिया गया। उनकी मेडिकल जांच भाभा अस्पताल में की गई है और उनके रक्त का नमूना भी सीए के लिए सुरक्षित रखा गया है।

इससे पहले भी कांबली विवाद में फंस चुके हैं। साल 2015 में उनके और उनकी पत्नी पर उनकी नौकरानी ने गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 

नौकरानी ने आरोप लगाया था कि पैसे मांगने पर कांबली दंपत्ति तीन दिन तक उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। हालांकि बाद में कांबली की पत्नी ने मामले को नया मोड़ देते हुए नौकरानी पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था।

Open in app