पाकिस्तान ने पहली पारी में ही मैच गंवाया था, वकार यूनिस ने कहा- जब भारत ने 175 रन बना लिए तो मैच पकड़ से बाहर?

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला लगातार एकतरफा होने और भारत के दबदबे के कारण इन मुकाबलों का व्यावसायिक महत्व कम होता जा रहा है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2026 13:58 IST2026-02-16T13:57:22+5:302026-02-16T13:58:00+5:30

former fast bowler Waqar Younis said Pakistan lost match in first innings itself when India scored 175 runs match out control | पाकिस्तान ने पहली पारी में ही मैच गंवाया था, वकार यूनिस ने कहा- जब भारत ने 175 रन बना लिए तो मैच पकड़ से बाहर?

file photo

googleNewsNext
Highlightsसूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में पूरी समझदारी से बदलाव किए।कड़े रुख के बाद खिलाड़ी भी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम से बाहर करने की मांग की है।

कराचीः पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में 61 रन की करारी शिकस्त के बारे में कहा कि जब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए तो पाकिस्तान की टीम उसी समय इस मैच से बाहर हो गई थी। वकार ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘‘पाकिस्तान ने पहली पारी में ही मैच गंवा दिया। एक बार जब भारत ने 175 रन बना लिए तो मैच पाकिस्तान की पकड़ से बाहर हो गया था। गेंद स्पिन हो रही थी और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में पूरी समझदारी से बदलाव किए।’’

भारत-पाकिस्तान मैचों का व्यावसायिक महत्व जल्द ही कम हो जाएगा: पाकिस्तानी टिप्पणीकार

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला लगातार एकतरफा होने और भारत के दबदबे के कारण इन मुकाबलों का व्यावसायिक महत्व कम होता जा रहा है। भारत की रविवार को आसान जीत ने पाकिस्तान को पहले से कहीं ज्यादा झटका दिया है क्योंकि ऐसी उम्मीदें थीं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ हाल के गतिरोध के दौरान देश के प्रशासकों के कड़े रुख के बाद खिलाड़ी भी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

भारत के खिलाफ हार के बाद बाबर को टीम से बाहर करने की मांग उठी

पाकिस्तान की टी20 विश्व कप के मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से 61 रन की हार के बाद स्टार बल्लेबाज बाबर आजम आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं तथा देश के कई पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ उन्हें भी टीम से बाहर करने की मांग की है।

पूर्व कप्तान बाबर, शादाब खान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी जैसे अनुभव खिलाड़ी रविवार रात कोलंबो में खेले गए एकतरफा मुकाबले में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (40 गेंदों में 77 रन) ने पाकिस्तानी गेंदबाजी की जमकर धुलाई की। दूसरी तरफ भारत के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज बगलें झांकते हुए नजर आए।

Open in app