पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की चपत लगाई

By भाषा | Updated: December 9, 2021 21:29 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर पूर्व टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली को साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की चपत लगा दी है जिसके बाद इस संबंध में बांद्रा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कांबली को फोन किया और उन्हें एक ‘लिंक’ भेजा। कांबली द्वारा उस लिंक को खोलते ही कुछ देर बाद उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या