बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल बने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

अरुण धूमल 23 अक्टूबर को प्रस्तावित बीसीसीआई की एजीएम में पदाधिकारी या महत्वपूर्ण माने जाने वाली शीर्ष परिषद के सदस्य बन सकते हैं।

By भाषा | Updated: September 27, 2019 22:49 IST2019-09-27T22:49:53+5:302019-09-27T22:49:53+5:30

Former BCCI President Anurag Thakur's Younger Brother Arun is New HPCA Chief | बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल बने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल बने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

googleNewsNext
Highlightsअरुण धूमल को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के एजीएम में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।धूमल के नेतृत्व वाली समिति के खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ।

धर्मशाला, 27 सितंबर। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल को शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उना जिले के सुमित शर्मा एचपीसीए के नये सचिव बने हैं।

धूमल के नेतृत्व वाली समिति के खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ। एजीएम का संचालन अपेक्षित तर्ज पर हुआ और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के छोटे बेटे को अब बीसीसीआई में किसी पद का दावेदार माना जा रहा है।

अरुण धूमल 23 अक्टूबर को प्रस्तावित बीसीसीआई की एजीएम में पदाधिकारी या महत्वपूर्ण माने जाने वाली शीर्ष परिषद के सदस्य बन सकते हैं। धूमल ने इस मौके पर राज्य में विश्व स्तरीय स्टेडियम बनवाने के लिए आपने बड़े भाई का शुक्रिया किया।

धूमल ने कहा, ‘‘राज्य में क्रिकेट के विकास के लिए किए गए अनुराग ठाकुर के कार्यों के लिए हमें शुक्रगुजार रहना चाहिए। धर्मशाला का नाम अब दुनिया भर में प्रसिद्ध है क्योंकि यहां अनुराग जी के नेतृत्व में विश्वस्तरीय स्टेडियम का निर्माण हुआ है।’’ 

Open in app