FlashBack 2019: इस साल वनडे में ये रहे टॉप-5, किसी ने बल्लेबाजी, तो किसी ने गेंदबाजी से मनवाया लोहा

Flashback 2019 List of top 5 Batsman, Bowler and Wicket keeper in ODI Match 2019: इस साल भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ने रोहित शर्मा ने 28 मैचों की 27 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 1490 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 6 अर्धशतक जड़े।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 25, 2019 07:15 IST2019-12-25T07:15:06+5:302019-12-25T07:15:06+5:30

Flashback list of top 5 batsman bowler fielder wicket keeper in one day cricket match 2019 | FlashBack 2019: इस साल वनडे में ये रहे टॉप-5, किसी ने बल्लेबाजी, तो किसी ने गेंदबाजी से मनवाया लोहा

Flashback 2019 List of top 5 Batsman, Bowler and Wicket keeper in ODI Match 2019

साल 2019 में कुल 149 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से 5 बेनतीजा और 1 टाई रहा है। इस दौरान भारत के सलामी बल्लेबाज सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 28 मैचों की 27 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 1490 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 7 शतक और 6 अर्धशतक जड़े।

इस मामले में दूसरे पायदान पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम शुमार है, जिन्होंने 1377 रन जुटाए। वहीं दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के शाई होप रहे।

सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज (वनडे)-
1490 रन- रोहित शर्मा (भारत)
1377 रन- विराट कोहली (भारत)
1345 रन- शाई होप (वेस्टइंडीज)
1141 रन- आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
1092 रन- बाबर आजम (पाकिस्तान)

बात अगर सर्वाधिक विकेट झटकने वालों की करें, तो इसमें मोहम्मद शमी टॉप पर रहे। उन्होंने इस साल कुल 42 शिकार किए। वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने 38 विकेट अपने नाम किए।

सर्वाधिक विकेट लने वाले गेंदबाज (वनडे)-

42- मोहम्मद शमी (भारत)
38- ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)
35- लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)
34- मुस्तफिजुर्र रहमान (बांग्लादेश)
33- भुवनेश्वर कुमार (भारत)

बात अगर सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर की करें, तो ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी 34 शिकार के साथ टॉप पर रहे। इस फेहरिस्त में शाई होप (32) दूसरे पायदान पर रहे।

सर्वाधिक शिकार करने वाले वाले विकेटकीपर (वनडे)-

34- एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया)
32- शाई होप (वेस्टइंडीज)
30- टॉम लेथम (न्यूजीलैंड)
24- जोस बटलर (इंग्लैंड)
21- सरफराज अहमद (पाकिस्तान)

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (वनडे)-

56- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
41- इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)
36- आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
36- रोहित शर्मा (भारत)
32- जोस बटलर (इंग्लैंड)

सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी (वनडे)-

7- रोहित शर्मा (भारत)
5- विराट कोहली (भारत)
4- आरोन फिंच (भारत)
4- शाई होप (वेस्टइंडीज)
3- डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)

Open in app