दर्शक ने उड़ाया पाकिस्तानी क्रिकेटर का मजाक, कहा- 20 रुपये के पकौड़े लाना, वीडियो वायरल

फखर उस वक्त बाउंड्री के पास थे। इसी बीच एक दर्शक ने पीछे से कहा, "फखर भाई... फखर भाई... फखर भाई... 20 रुपये के पकौड़े लाना।"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2019 18:55 IST

Open in App

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस वक्त विश्व कप खेलने इंग्लैंड पहुंची हुई है, जहां उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। पहला ही मैच बुरी तरह हारने के बाद खुद पाकिस्तानी फैंस अपने खिलाड़ियों से नाराज हैं। हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक दर्शन पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमां को पकौड़े लाने के लिए कहा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि फखर उस वक्त बाउंड्री के पास थे। इसी बीच एक दर्शक ने पीछे से कहा, "फखर भाई... फखर भाई... फखर भाई... 20 रुपये के पकौड़े लाना।" इसे सुनकर फखर उस दर्शक को कुछ इशारा करते हैं।

बता दें कि तेज गेंदबाजों की शानदार बॉलिंग के बाद क्रिस गेल (50) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में  31 मई को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है।

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विंडीज के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और पाकिस्तान को 105 रनों पर रोक दिया। 106 रनों के लक्ष्य को विंडीज ने 13.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डपाकिस्तान क्रिकेट टीमफखर जमानवायरल वीडियो

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या