Eoin Morgan Retirement: इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान लेगा संन्यास, ये खिलाड़ी हो सकता है नया कप्तान

Eoin Morgan Retirement: इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले सकते हैं। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 27, 2022 18:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देइयोन मोर्गन की जगह जोस बटलर कप्तान हो सकते हैं।इंग्लैंड के नाम तीन बड़े स्कोर है।इयोन मोर्गन की कप्तानी इंग्लैंड ने कई बार 400 रन का स्कोर बनाया।

Eoin Morgan Retirement: इंग्लैंड टीम में बदलाव जारी है। टेस्ट कप्तान जो रूट को हटाकर बेन स्ट्रोक्स को कप्तान बनाया गया। अब वनडे और टी20 के कप्तान इयोन मोर्गन की बारी है। इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले सकते हैं। 

इस बीच चर्चा है कि इयोन की जगह जोस बटलर कप्तान हो सकते हैं। 35 वर्षीय मॉर्गन ने इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में इंग्लैंड का नेतृत्व करने की इच्छा व्यक्त की थी। फॉर्म और फिटनेस को लेकर करियर को समाप्त करने का फैसला किया। 

मॉर्गन 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। 2019 में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप जीता था। उन्होंने 2015 विश्व कप से ठीक पहले एलिस्टेयर कुक से कप्तानी की बागडोर संभाली थी। बांग्लादेश के हाथों इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने के बाद हुआ। मॉर्गन और तत्कालीन कोच ट्रेवर बेलिस ने इंग्लैंड का खेल बदल दिया।

मोर्गन ने एकदिवसीय क्रिकेट में 126 बार और टी20ई में 72 बार कप्तानी की। उन्होंने दो टी 20 विश्व कप में भी इंग्लैंड का नेतृत्व किया। 2016 (उपविजेता) और 2022 (सेमीफाइनलिस्ट) रहे। जोस बटलर ने 2015 से मॉर्गन के डिप्टी के रूप में काम किया है और 13 बार टीम का नेतृत्व किया है।

भारत के खिलाफ कप्तानी करने की संभावना है। मॉर्गन की कप्तानी में अपने 115 वनडे में से 95 और 49 टी20 में से 40 मैच खेलने वाले मोईन अली ने आसन्न संन्यास पर दुख व्यक्त किया। मोर्गन की कप्तानी इंग्लैंड ने कई बार 400 रन का स्कोर बनाया। इस समय इंग्लैंड के नाम तीन बड़े स्कोर है।

टॅग्स :इयोन मोर्गनइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डजोस बटलरआईसीसीआयरलैंड
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या