इंग्लैंड का टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला

By भाषा | Updated: March 23, 2021 13:20 IST

Open in App

पुणे, 23 मार्च इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

भारत ने क्रुणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा को वनडे में पदार्पण का मौका दिया है। विकेटकीपर ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। केएल राहुल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के अलावा विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

इंग्लैंड ने सैम बिलिंग्स, टॉम करेन और मोईन अली को अपनी अंतिम एकादश में रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या