Highlightsइंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट।इंग्लैंड ने दूसरी पारी 226/2 पर घोषित की, वेस्टइंडीज को 399 रन का टारगेट।चौथे दिन बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
England vs West Indies, 3rd Test, Day 4: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 399 रन का टारगेट रखा है। बारिश के चलते चौथे दिन का खेल पूरी तरह से धुल गया है।
3 टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीमें इस वक्त बराबरी पर हैं। ऐसे में ये आखिरी मुकाबला निर्णायक है। इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में जीत के लिए आखिरी दिन 8 विकेट की दरकार है।
पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड के पास 172 रन की लीड
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने रोरी बर्न्स (57), ओली पोप (91), जोस बटलर (67) और स्टुअर्ट ब्रॉड (62) के दम पर 369 रन बनाए। इस दौरान ब्रॉड ने 33 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज महज 197 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने 14 ओवर में महज 31 रन देकर 6 विकेट झटके। उनके अलावा जेम्स एंडरसन को 2, जबकि जोफ्रा आर्चर-क्रिस वोक्स को 1-1 विकेट हाथ लगा। इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर 172 रन की लीड शेष रह गई।
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दिया 399 रन का टारगेट
दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत जबरदस्त रही। सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिब्ली के बीच पहले विकेट के लिए 40.5 ओवर में 114 रन की साझेदारी हुई। सिब्ली 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान जो रूट (नाबाद 68) ने रोरी बर्न्स के साथ 103 गेंदों में ताबड़तोड़ 112 रन की साझेदारी की। 57.6 ओवर में बर्न्स 90 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ पारी को घोषित कर दिया गया। इंग्लैंड ने मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 399 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज और जेसन होल्डर को 1-1 विकेट मिला।
दूसरी पारी में लड़खड़ाया वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में लड़खड़ा गई। सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल बगैर खाता खोले चलते बने। इटके कुछ देर बाद ही कीमार रोच (4) भी आउट हो गए। ये दोनों विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड के खाते में गए। चौथे दिन बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
टीमें:
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिब्ली, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, शाई होप, शमर ब्रूक्स, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डाउरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), रहकेम कॉर्नवाल, केमर रोच, शैनन गेब्रियल
27 Jul, 20 : 08:46 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 4, Live Score Updates: बारिश ने बर्बाद किया चौथा दिन
आज का खेल बारिश के चलते पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। अब कल फैंस को मैच का नतीजा आने की उम्मीद है। इंग्लैंड को सीरीज जीतने के लिए 8 विकेट की दरकार है।
27 Jul, 20 : 08:18 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 4, Live Score Updates: टी ब्रेक, आज के दिन फेंकी नहीं गई अब तक एक भी गेंद
टी ब्रेक की घोषणा कर दी गई है। चौथे दिन अब तक एक भी बॉल फेंकी नहीं जा सकी है। इंग्लैंड ने इस मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है।
27 Jul, 20 : 07:45 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 4, Live Score Updates: फिर से बारिश शुरू
यहां एक बार फिर बारिश शुरू हो चुकी है, जिसके चलते फैंस का इंतजार और बढ़ गया है। कल भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
27 Jul, 20 : 06:26 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 4, Live Score Updates: फैंस के लिए खुशखबरी, बारिश रुकी
फैंस के लिए दूसरे सेशन में खुशी की खबर है। मैनचेस्टर में बारिश रुक चुकी है और ग्राउंड स्टाफ अपना काम शुरू कर चुका है। ऐसे में चौथे दिन का खेल कुछ देर बाद शुरू हो सकता है।
27 Jul, 20 : 06:08 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 4, Live Score Updates: खेल अब तक:
बारिश के कारण इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच से पहले खेल नहीं हो सका। श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है लेकिन इंग्लैंड निर्णायक तीसरे टेस्ट में जीत की राह पर है। वेस्टइंडीज अभी भी जीत से 389 रन दूर है और उसने दूसरी पारी के दो विकेट 10 रन पर गंवा दिये हैं। लंच के समय क्रेग ब्रेथवेट दो और शाइ होप चार रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों विकेट तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिये जिनके अभी तक मैच में आठ विकेट हो गए हैं।
27 Jul, 20 : 05:48 PM
इंग्लैंड ने किया आयरलैंड के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बीच इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान कर दिया है।
आयरलैंड के खिलाड़ी इंग्लैंड के वनडे टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, टॉम कर्रन, लियाम डॉसन, जो डेनली, शाकिब महमूद, आदिल राशिद, जेसन रॉय, रीस टॉप्ले, जेम्स विंस, डेविड विली।
रिजर्व: रिचर्ड ग्लेसन, लुईस जॉर्जी, लियाम लिविंगस्टोन।
27 Jul, 20 : 05:33 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 4, Live Score Updates: लंच ब्रेक
आज पहले सेशन का खेल बारिश में धुल चुका है। लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई है। फैंस काफी निराश हैं।
27 Jul, 20 : 05:15 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 4, Live Score Updates: पहले टेस्ट से किया गया ड्रॉप, अगले 2 मैच में ही स्टुअर्ट ब्रॉड बन गए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
तीन मैचों कि टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच से नजरअंदाज किये गये ब्रॉड ने बाकी दोनों टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी विकेटों की संख्या को 500 पहुंचाने से महज एक कदम दूर हैं। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 14 ओवर में महज 31 रन देकर 6 विकेट झटके। वहीं वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के शुरुआती दो विकेट ब्रॉड के ही खाते में गए हैं। ब्रॉड इस सीरीज में अब तक सिर्फ 2 ही मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 147 रन देकर 14 शिकार कर लिए हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
27 Jul, 20 : 03:50 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 4, Live Score Updates: मैदान पर नजर आ रहा ये दृश्य
27 Jul, 20 : 03:34 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 4, Live Score Updates: देरी से शुरू होगा चौथे दिन का खेल
बारिश के चलते चौथे दिन का खेल देरी से शुरू होगा। आज और कल बारिश की आशंका है। इंग्लैंड ने मैच में अपना कब्जा जमा रखा है।
27 Jul, 20 : 03:17 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 4, Live Score Updates: टेस्ट में 499 शिकार कर चुके ब्रॉड
वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट 10 रन बनाये हैं और वह लक्ष्य से अभी 389 रन दूर है। ब्रॉड (आठ रन देकर दो) ने ये दोनों विकेट लेकर अपने कुल टेस्ट विकेटों की संख्या 499 पर पहुंचायी।
27 Jul, 20 : 03:02 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 4, Live Score Updates: चौथे और पांचवें दिन बारिश का साया
मैच के चौथे और पांचवें दिन बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 226 रन बनाकर समाप्त घोषित की और इस तरह से वेस्टइंडीज के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा।
27 Jul, 20 : 02:53 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 4, Live Score Updates: स्टुअर्ट ब्रॉड के दम इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर बनाई विशाल लीड
स्टुअर्ट ब्रॉड की घातक गेंदबाजी तथा शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को यहां मजबूत शिकंजा कस दिया। ब्रॉड ने पहली पारी में 31 रन देकर छह विकेट लिये जिससे इंग्लैंड ने तीसरे दिन सुबह के सत्र में वेस्टइंडीज को 197 रन पर आउट करके 172 रन की बढ़त हासिल की।