Highlightsइंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट।पहली पारी में वेस्टइंडीज 197 पर ढेर, इंग्लैंड के पास 172 रन की लीड।इंग्लैंड ने दूसरी पारी 226/2 पर घोषित की, वेस्टइंडीज को 399 रन का टारगेट।
England vs West Indies, 3rd Test, Day 3: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 399 रन का टारगेट रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने दिन की समाप्ति तक 2 विकेट खोकर 10 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रैग ब्रैथवेट (2) और शाई होप (4) नाबाद है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में ये तीसरा मुकाबला निर्णायक है।
इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 369 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने रोरी बर्न्स (57), ओली पोप (91), जोस बटलर (67) और स्टुअर्ट ब्रॉड (62) के दम पर 369 रन बनाए। इस पारी के साथ ब्रॉड इंग्लैंड के लिए टेस्ट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बने।
ब्रॉड ने 33 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। महज 45 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 1 छक्के जड़े। वेस्टइंडीज की ओर से कीमार रोच को 4 विकेट हाथ लगे। उनके अलावा शैनन गैब्रियल-रोस्टन चेज ने 2-2, जबकि जेसन होल्डर ने 1 शिकार किया।
जेसन होल्डर की कप्तानी पारी, वेस्टइंडीज 197 रन पर ऑलआउट
वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब ही। टीम ने 1 रन पर ही क्रैग ब्रैथवेट (1) के रूप में अपना शुरुआती विकेट गंवा दिया। इसके बाद जॉन कैंपबेल (32), शाई होप (17) और शमराह ब्रूक्स (4) भी चलते बने। आलम ये रहा कि टीम ने 110 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए।
इसके बाद कप्तान जेसन होल्डर ने शेन डाउरिच के साथ सातवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर टीम को फॉलोऑन के खतरे से बाहर निकाल लिया। होल्डर 46, जबकि डाउरिच 37 रन बनाकर आउट हुए और वेस्टइंडीज 197 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने 14 ओवर में महज 31 रन देकर 6 विकेट झटके। उनके अलावा जेम्स एंडरसन को 2, जबकि जोफ्रा आर्चर-क्रिस वोक्स को 1-1 विकेट हाथ लगा। इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर 172 रन की लीड शेष रह गई।
इंग्लैंड ने 226/2 पर घोषित की दूसरी पारी, मेहमान टीम को 399 रन का टारगेट
दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत जबरदस्त रही। सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिब्ली के बीच पहले विकेट के लिए 40.5 ओवर में 114 रन की साझेदारी हुई। सिब्ली 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद कप्तान जो रूट (नाबाद 68) ने रोरी बर्न्स के साथ 103 गेंदों में ताबड़तोड़ 112 रन की साझेदारी की। 57.6 ओवर में बर्न्स 90 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ पारी को घोषित कर दिया गया। इंग्लैंड ने मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 399 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज और जेसन होल्डर को 1-1 विकेट मिला।
दूसरी पारी में लड़खड़ाया वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में लड़खड़ा गई। सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल बगैर खाता खोले चलते बने। इटके कुछ देर बाद ही कीमार रोच (4) भी आउट हो गए। ये दोनों विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड के खाते में गए।
टीमें:
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिब्ली, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, शाई होप, शमर ब्रूक्स, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डाउरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), रहकेम कॉर्नवाल, केमर रोच, शैनन गेब्रियल
26 Jul, 20 : 11:11 PM
इंग्लैंड जीत की ओर
26 Jul, 20 : 11:05 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: तीसरे दिन की समाप्ति
तीसरे दिन की समाप्ति तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं। टीम इस वक्त लक्ष्य से 389 रन पीछे है।
26 Jul, 20 : 11:01 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: ब्रॉड को दूसरी सफलता
स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3.1 ओवर में इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई। कीमार रोच 4 रन बनाकर आउट। ब्रॉड ने इसी के साथ टेस्ट में 499वां विकेट हासिल कर लिया है।
26 Jul, 20 : 10:53 PM
8वीं गेंद पर वेस्टइंडीज को झटका
स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी तीसरी ही बॉल पर जॉन कैंपबेल को कप्तान रूट के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ ब्रॉड ने टेस्ट में 498वां शिकार किया।
26 Jul, 20 : 10:42 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: टारगेट का पीछा करने उतरा वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की ओर से क्रैग ब्रैथवेट और जॉन कैंपबेल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद जेम्स एंडरसन के हाथों में। जॉन कैंपबेल ने सभी 6 गेंदें डॉट खेलीं। WI 0/0 (1)
26 Jul, 20 : 10:28 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: शतक चूके बर्न्स, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दिया 399 रन का टारगेट
रोरी बर्न्स 90 रन पर आउट। इसी के साथ इंग्लैंड ने 398 रन की लीड बनाकर पारी 226/2 पर घोषित कर दी है।
26 Jul, 20 : 10:08 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: रूट-बर्न्स तेजी से जुटा रहे रन
रोरी बर्न्स और कप्तान जो रूट के बीच 79 गेंदों में 72 रन की साझेदारी हो चुकी है। बर्न्स अपने शतक के करीब हैं।
26 Jul, 20 : 09:46 PM
इंग्लैंड के 150 रन पूरे
इंग्लैंड ने अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वेस्टइंडीज पर मेजबान टीम की बढ़त 330 रन की हो चुकी है। बर्न्स 74 रन बना चुके हैं, जिसमें 10 चौके भी शामिल हैं। ENG 158/1 (49)
26 Jul, 20 : 09:14 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: इंग्लैंड को पहला झटका
40.5 ओवर में पहला झटका लगा। रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिब्ले के बीच 40.5 ओवरों में 114 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान 13 चौके देखने को मिले। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान जो रूट आ चुके हैं। ENG 117/1 (41)
26 Jul, 20 : 08:56 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: सलामी जोड़ी के बीच शतकीय साझेदारी
रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिब्ली के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। सिब्ली 121 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। ENG 106/0 (38)
26 Jul, 20 : 08:38 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: आखिरी सेशन शुरू
आज के आखिरी सेशन की शुरुआत हो चुकी है। बर्न्स और सिब्ली अपने-अपने शतक की ओर बढ़ चुके हैं। वेस्टइंडीज ऐसा लगता नहीं कि इस मुकाबले को अपने नाम कर सकेगा।
26 Jul, 20 : 08:12 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: दूसरा सेशन समाप्त
दूसरे सेशन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने बगैर किसी नुकसान के 86 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम के पास यहां से 258 रन की विशाल लीड है।
26 Jul, 20 : 08:07 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: परेशानी में वेस्टइंडीज
इंग्लैंड ने 30 ओवरों में 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल कर लिया है, लेकिन इनमें से एक भी सफल नहीं हो सका है। सलामी जोड़ी के बीच में 80 रन की साझेदारी हो चुकी है। वेस्टइंडीज परेशानी में नजर आ रहा है।
26 Jul, 20 : 07:46 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: इस सीरीज में दूसरी बार बर्न्स-सिब्ली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
26 Jul, 20 : 07:38 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिब्ली के बीच पहले विकेट के लिए 21.4 ओवरों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। सिब्ली 21, जबकि बर्न्स 23 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड के पास मजबूत लीड। ENG 52/0 (22)
26 Jul, 20 : 07:15 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: बर्न्स-सिब्ली की शानदार बल्लेबाजी
रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिब्ली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस जोड़ी ने 16 ओवरों में 36 रन जुटा लिए हैं। इस दौरान 4 बाउंड्री भी देखने को मिली। इंग्लैंड के पास इस वक्त 211 रन की लीड है।
26 Jul, 20 : 07:00 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: इस तरह चोटिल हुए डाउरिच, देखें वीडियो...
26 Jul, 20 : 06:40 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: शेन डाउरिच चोटिल
7.2 ओवर में विकेटकीपर शेन डाउरिच के मुंह पर गेंद लगी, जिससे वह चोटिल हो गए। उनके अपर लिप से खून बहता दिख रहा है, जिसके बाद शाई होप को सब्सीट्यूट के तौर पर उतारा गया है। गेंद पर भी खून के धब्बे देखे गए, जिसके बाद उसे सेनेटाइज किया गया। ENG 22/0 (8)
26 Jul, 20 : 06:21 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: दूसरा सेशन शुरू
दूसरे सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बर्न्स और सिब्ली मैदान पर आए। गेंद कीमार रोच के हाथों में। पहली बॉल पर बर्न्स ने सिंगल निकाला। शेष सभी गेंदें डॉट। ENG 369 & 11/0 (5)
26 Jul, 20 : 05:46 PM
खेल अब तक:
26 Jul, 20 : 05:35 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: लंच तक इंग्लैंड मजबूत स्थिति में
पहले सेशन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 4 ओवरों में बगैर किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के पास यहां से 182 रनों की लीड मौजूद है और मेहमान टीम काफी दबाव में है।
26 Jul, 20 : 05:20 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरा इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आ चुकी है। रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिब्ली बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद कीमार रोच के हाथों मे। तीसरी गेंद पर सेकेंड स्लिप पर मौजूद जेसन होल्डर अपनी अंगुली को चोटिल कर बैठे। ENG 1/0 (1)
26 Jul, 20 : 05:14 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: खेल अब तक:
26 Jul, 20 : 05:08 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: वेस्टइंडीज 197 रन पर ऑलआउट
वेस्टइंडीज की टीम 197 रन पर ऑलआउट। स्टुअर्ट ब्रॉड ने डाउरिच को अपना छठा शिकार बनाया। इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर 172 रन की लीड है।
26 Jul, 20 : 04:58 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: जेसन होल्डर इस फेहरिस्त में शुमार
जेसन होल्डर वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट फॉर्मेट में 2 हजार से ज्यादा रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले ये कारनामा गैरी सोबर्स और कार्ल हूपर ने ही किया था। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
26 Jul, 20 : 04:55 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: स्टुअर्ट ब्रॉड का 'पंजा'
स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने 13वें ओवर में दो विकेट झटके। ब्रॉड ने टेस्ट करियर में 18वीं बार 'पंजा' मारा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने ऐसा तीसरी बार किया है। वेस्टइंडीज 9वां विकेट खो चुका है। WI 188/9 (63)
26 Jul, 20 : 04:32 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: जेसन होल्डर आउट
स्टुअर्ट ब्रॉड ने जेसन होल्डर को 58.3 ओवर में पगबाधा आउट किया। इसी के साथ इंग्लैंड को 7वीं सफलता हाथ लगी। रहकीम कॉर्नवाल उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। WI 178-7
26 Jul, 20 : 04:27 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: क्रिस वोक्स से करियर में सिर्फ दूसरी बार हुई ऐसी भूल, टीम को गंवाना पड़ा बड़ा मौका
इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन इंग्लैंड को 55वें ओवर में क्रिस वोक्स की एक गलती की वजह से बड़ा मौका गंवाना पड़ा। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें..
26 Jul, 20 : 04:01 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: होल्डर-डाउरिच के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
जेसन होल्डर ने शेन डाउरिच के साथ 67 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। होल्डर कप्तानी पारी खेलते हुए 37 रन बना चुके हैं। WI 161/6 (54)
26 Jul, 20 : 03:53 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: इंग्लैंड 210 रन से आगे
जोफ्रा आर्चर ने 16 ओवरों में 70 रन दे दिए हैं। इस दौरान उन्होंने एक विकेट झटका है, जबकि एक ओवर मेडन भी रहा है। इंग्लैंड 210 रन से आगे। WI 159/6 (52)
26 Jul, 20 : 03:34 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। जेसन होल्डर और शेन डाउरिच बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। गेंद जोफ्रा आर्चर के हाथों में। इस ओवर की चौथी गेंद पर डाउरिच ने तीन रनों के लिए दौड़ लगाई। WI 140/6 (48)
26 Jul, 20 : 03:22 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: 10 मिनट में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल
दूसरे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड 232 रन से आगे है। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर 24, जबकि शेन डाउरिच 10 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड आज मेहमान टीम को जल्द समेटना चाहेगा।
26 Jul, 20 : 03:04 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: स्टुअर्ट ब्रॉड का ऑलराउंडर प्रदर्शन
पहले बल्ले से जौहर दिखाकर 45 गेंद में 62 रन बनाने वाले ब्रॉड ने दस ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये। पहले टेस्ट से बाहर रखे जाने से खफा ब्रॉड ने दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी के जौहर दिखाकर दोनों पारियों में तीन तीन विकेटलिये थे। ब्रॉड ने पहले ही ओवर में क्रेग ब्रेथवेट का विकेट लिया। इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (32) को आउट किया। शाइ होप (17) को जेम्स एंडरसन ने पवेलियन भेजा।
26 Jul, 20 : 02:57 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 3, Live Score Updates: दूसरे दिन की समाप्ति तक वेस्टइंडीज ने बनाए 137/6
स्टुअर्ट ब्रॉड के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से इंग्लैंड ने तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज को फॉलोआन की राह पर धकेल दिया। पहली पारी में 369 रन बनाने के बाद इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के छह विकेट 137 रन पर निकाल दिये। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा हालांकि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बावजूद बारिश नहीं हुई। वेस्टइंडीज अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से 232 रन पीछे है और उस पर फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर जैसन होल्डर 24 और शेन डोरिच दस रन बनाकर खेल रहे हैं।