England vs Sri Lanka, 3rd Test 2024: श्रीलंका ने ओवल में तीसरे और अंतिम टेस्ट में मेहमान इंग्लैंड को कूटा। तीसरे मैच में 8 विकेट से मात दिया। भले ही इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया। लेकिन श्रीलंका के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। श्रीलंका के लिए उल्लेखनीय जीत है। इंग्लैंड में उनकी चौथी जीत है। दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए यह थोड़ी शर्मनाक हार है और उनका ग्रीष्मकालीन सत्र हार के साथ खत्म हुआ। पाथुम निसांका ने कमाल किया और ‘बैजबॉल’ स्टाइल में इंग्लैंड ने बदला लिया। 124 गेंद में 127 नाबाद पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।
पाथुम निसांका को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस और इंग्लैंड के जो रूट को प्लेयऱ ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 326 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 263 रन पर आउट हो गई। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 156 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने 2 विकेट पर 219 रन बनाकर बाजी मार ली।