गुवाहाटीः दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 319 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने 169 रन की पारी खेली जबकि ताजमिन ब्रिट्स और मारिजेन कैप ने क्रमश: 45 और 42 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से सोफी एकलेस्टोन ने चार विकेट जबकि लॉरेन बेल ने दो चटकाए। लॉरा वोल्वार्ड्ट 2022 के फाइनल में एलिसा हीली (170 रन) के बाद इंग्लैंड के खिलाफ नॉकआउट विश्व कप खेल में शतक लगाने वाली केवल दूसरी बल्लेबाज हैं। 143 गेंद में 169 रन की पारी खेली, जिसमें 20 चौके और 4 छक्के हैं। 319 रन विश्व कप के नॉकआउट मैच में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है, इससे पहले 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 356/5 रन बनाए थे।
England vs South Africa LIVE score, Women’s ODI World Cup 2025 semifinal: महिला वनडे में सर्वाधिक शतक-
15 - मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
14 - स्मृति मंधाना (भारत)
13 - सूजी बेट्स (न्यूज़ीलैंड)
12 - टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)
10 - नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
10 - लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)*।
England vs South Africa LIVE score, Women’s ODI World Cup 2025 semifinal: विश्व कप में इंग्लैंड-डब्ल्यू के लिए सर्वाधिक विकेट-
37 - सोफी एक्लेस्टोन (16 पारी)*
37 - कैरोल होजेस (24 पारी)
36 - क्लेयर टेलर (25 पारी)
34 - आन्या श्रुबसोल (22 पारी)।
England vs South Africa LIVE score, Women’s ODI World Cup 2025 semifinal: विश्व कप नॉकआउट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर-
171* - हरमनप्रीत कौर बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2017 सेमीफाइनल
170 - एलिसा हीली बनाम इंग्लैंड, 2022 फाइनल
169 - लॉरा वोल्वार्ड्ट बनाम इंग्लैंड, 2025 सेमीफाइनल*
148* - नेट साइवर-ब्रंट बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022 फाइनल।
England vs South Africa LIVE score, Women’s ODI World Cup 2025 semifinal: एकदिवसीय विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च स्कोर-
319/7 बनाम इंग्लैंड, गुवाहाटी, 2025 सेमीफाइनल*
312/9 बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, 2025
305/9 बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल, 2017
275/7 बनाम भारत, क्राइस्टचर्च, 2022।
इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला विश्व कप सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले मैच की एकादश में एक बदलाव करते हुए मसाबता क्लास की जगह एनेके बॉश को टीम में शामिल किया। इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं है। सोफी एकलेस्टोन खेलने के लिए फिट हैं।