HighlightsEngland vs Scotland LIVE SCORE, T20 World Cup 2026: जोस बटलर खास कारनामा नहीं किए और 4 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए।England vs Scotland LIVE SCORE, T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने 4000 टी20 रन पूरे किए।England vs Scotland LIVE SCORE, T20 World Cup 2026: इंग्लैड की ओर से टॉम बॉटन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
कोलकाता: आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप सी के अहम मैच में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत हासिल की। इंग्लैंड की टीम 3 मैच में 2 जीत और 1 हार के साथ 4 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। स्कॉटलैंड की टीम 3 मैच में 2 हार और 1 जीत के साथ नंबर 3 पर काबिज है। इंग्लैड की ओर से टॉम बैंटन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने 4000 टी20 रन पूरे किए। इस मैच में बटलर खास कारनामा नहीं किए और 4 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए।
इंग्लैंड ने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद टॉम बैंटन (नाबाद 63 रन) के अर्धशतक की बदौलत शनिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप सी मैच में स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हरा दिया।स्कॉटलैंड की पूरी टीम 19.4 ओवर में 152 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद के तीन विकेट जबकि लियाम डॉसन और जोफ्रा आर्चर ने दो दो विकेट झटके।
अंत में इंग्लैंड को आसान जीत मिली। टॉम बैंटन का शानदार प्रदर्शन रहा। पिछले दो मैचों में कम स्कोर के कारण उन पर दबाव था, लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें टीम में क्यों चुना गया है। हाल के समय में इस फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टॉम बैंटन ने 41 गेंद में नाबाद 63 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।
इससे पहले इंग्लैंड ने आदिल रशीद के तीन विकेट और लियाम डॉसन के दो विकेट से शनिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप सी के अहम मैच में स्कॉटलैंड की पूरी टीम को 19.4 ओवर में 152 रन पर समेट दिया। अनुभवी लेग स्पिनर रशीद ने 36 रन देकर तीन विकेट झटके और बाएं हाथ के स्पिनर डॉसन ने 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को दो विकेट मिले।