England vs Pakistan T20 WC:  पारी 10, रन 376, औसत 62.66, 1 शतक और 1 फिफ्टी?, पाकिस्तान गेंदबाज को जमकर कूटे हैं हैरी ब्रूक

England vs Pakistan T20 WC Highlights: इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के रोमांचक मैच में पाकिस्तान को पांच गेंद शेष रहते दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 25, 2026 09:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देEngland vs Pakistan T20 WC Highlights: पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 164 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था।England vs Pakistan T20 WC Highlights: पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले छह मुकाबले जीते हैं।England vs Pakistan T20 WC Highlights: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने सभी चार मैच जीते हैं।

पाल्लेकल: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने सभी चार मैच जीते हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले छह मुकाबले जीते हैं। कप्तान हैरी ब्रुक की टी20 अंतरराष्ट्रीय में करियर की सर्वश्रेष्ठ 100 रन की पारी से इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के रोमांचक मैच में पाकिस्तान को पांच गेंद शेष रहते दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। शानदार लय में चल रहे साहिबजादा फरहान की 45 गेंद में 63 रन की पारी से पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 164 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था।

हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच:

पारी: 10

रनः 376

औसत: 62.66

स्ट्राइक रेट: 159.32

शतकः 1

अर्धशतकः 01

इंग्लैंड के लिए तीनों प्रारूपों में शतक-

जोस बटलर

डेविड मालान

हैरी ब्रूक।

इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में मंगलवार को यहां पाकिस्तान को पांच गेंद शेष रहते दो विकेट से हराया। फरहान ने 45 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज़ों ने पाकिस्तान की पारी के अधिकांश हिस्से में सटीक लाइन-लेंथ रखी, लेकिन फरहान ने उनके खिलाफ धैर्य और आक्रामकता का संतुलन दिखाया।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डपाकिस्तान क्रिकेट टीमआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या