ENG vs PAK, 3rd Test: पहले दिन इंग्लैंड ने बनाए 332/4, क्रॉली शतक, बटलर अर्धशतक जड़कर नाबाद

England vs Pakistan, 3rd Test, Live Updates: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथम्पटन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन के खेल का पूरा हाल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 21, 2020 23:07 IST2020-08-21T15:03:37+5:302020-08-21T23:07:25+5:30

England vs Pakistan, 3rd Test, Day 1 Live Cricket Score, Live Updates, Live Blog | ENG vs PAK, 3rd Test: पहले दिन इंग्लैंड ने बनाए 332/4, क्रॉली शतक, बटलर अर्धशतक जड़कर नाबाद

इंग्लैंड vs पाकिस्तान, तीसरा टेस्ट@साउथम्पटन

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार (21 अगस्त) से साउथम्पटन में शुरू हुए तीसरे टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट खोकर 332 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक जैक क्रॉली 171 और जोस बटलर 87 रन बनाकर खेल रहे थे। ये दोनों पांचवें विकेट के लिए अब तक 205 रन की अविजित साझेदारी कर चुके हैं।

इंग्लैंड की टीम सीरीज का पहला टेस्ट मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया सीरीज का दूसरा मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया था, जिसमें पांच दिनों में महज 134.3 ओवर ही फेंके जा सके थे। 

इंग्लैंड की नजरें 10 साल बाद घर में पाकिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज जीत पर

इंग्लैंड की नजरें 2010 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ घर में पहली टेस्ट सीरीज जीतने पर है। इन 10 सालों के दौरान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को छोड़कर बाकी सभी टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है।

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज 2010 में 3-1 से जीती थी। इसके बाद पाकिस्तान ने उसे 2012 और 2015 में यूएई में क्रमश: 3-0 और 2-0 से पराजित किया था। पाकिस्तान 2016 के इंग्लैंड दौरे पर सीरीज 2-2 से और 2018 में 1-1 से बराबर करने में सफल रहा था।

जेम्स एंडरसन 600 टेस्ट विकेट लेने से महज 7 विकेट दूर

इंग्लैंड की टीम अपने दोनों अनुभवी तेज गेंदबाजों स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को उतार सकती है। एंडरसन 600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने से महज 7 विकेट दूर हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

इंग्लैंड की टीम: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जैक क्रॉली, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

पाकिस्तान की टीम: शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, असद शफीक, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), यासिर शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह।

21 Aug, 20 : 11:01 PM

इंग्लैंड के लिए पहला दिन शानदार, बनाए 332/4

21 Aug, 20 : 10:58 PM

पहले दिन का खेल खत्म

इंग्लैंड ने बनाए 4 विकेट पर 332 रन, जैक क्रॉली 171 और जोस बटलर 87 रन पर नाबाद। ये दोनों पांचवें विकेट के लिए अब तक 205 रन की अविजित साझेदारी कर चुके हैं।

21 Aug, 20 : 10:57 PM

क्रॉली-बटलर के बीच 200 रन की साझेदारी पूरी

जैक क्रॉली और जोस बटलर के बीच पांचवें विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी पूरी, इंग्लैंड का स्कोर 332/4, क्रॉली 171 और बटलर 87 पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 10:40 PM

इंग्लैंड का स्कोर 322/4, जैक क्रॉली 171 और जोस बटलर 77 रन पर नाबाद। ये दोनों पांचवें विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

21 Aug, 20 : 10:39 PM

आखिरी बार इंग्लैंड ने पहले दिन के खेल में 300+ का स्कोर बनाया
vs पाक: 328/10 ओवल, 2016
घर पर: 348/3 बनाम WI, एजबेस्टन, 2017
कुल मिलाकर: 312/7 बनाम श्रीलंका, एसएससी, 2018/19

21 Aug, 20 : 10:37 PM

इंग्लैंड का स्कोर 313/4, जैक क्रॉली 170 और जोस बटलर 73 रन पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 10:06 PM

जैक क्रॉली के 150 रन पूरे

जैक क्रॉली ने 233 गेंदों में 17 चौकों की मदद से पूरे किए टेस्ट में अपने पहले 150 रन, इंग्लैंड का स्कोर 271/4, जोस बटलर 58 पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 09:28 PM

जैक क्रॉली ने शतक जड़कर रचा इतिहास

जैक क्रॉली अब कुक (21साल 200 दिन) और इयान बॉथम (22 साल 191 दिन) के बाद पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा (22 साल 200 दिन) बल्लेबाज हैं।

21 Aug, 20 : 09:28 PM

क्रॉली-बटलर की जोड़ी जमी

इंग्लैंड का स्कोर 232/4, जैक क्रॉली 125, जोस बटलर 44 रन पर नाबाद। तीसरे विकेट के लिए ये दोनों 105 रन जोड़ चुके हैं।

21 Aug, 20 : 09:27 PM

इंग्लैंड का स्कोर 231/4, जैक क्रॉली 125, जोस बटलर 43 रन पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 08:49 PM

जैक क्रॉली ने शतक जड़कर रचा इतिहास

जैक क्रॉली अब कुक (21साल 200 दिन) और इयान बॉथम (22 साल 191 दिन) के बाद पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा (22 साल 200 दिन) बल्लेबाज हैं।

21 Aug, 20 : 08:49 PM

इंग्लैंड का स्कोर 198/4, जैक क्रॉली 111, जोस बटलर 24 रन पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 08:42 PM

जैक क्रॉली ने जड़ा पहला टेस्ट शतक

21 Aug, 20 : 08:41 PM

जैक क्रॉली ने जड़ा पहला टेस्ट शतक

जैक क्रॉली ने 171 गेंदों में जड़ा अपना पहला टेस्ट शतक। इंग्लैंड का स्कोर 188/4

21 Aug, 20 : 08:15 PM

टी तक इंग्लैंड 184/4

पहले दिन टी ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 184/4, जैकी क्रॉली 97 और जोस बटलर 24 पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 07:56 PM

इंग्लैंड का स्कोर 165/4, जैक क्रॉली 85 और जोस बटवर 20 रन पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 07:11 PM

इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

इंग्लैंड को 127 रन पर चौथा झटका, ओली पोप 3 रन बनाकर यासिर शाह की गेंद पर हुए बोल्ड।

21 Aug, 20 : 06:48 PM

इंग्लैंड को तीसरा झटका

इंग्लैंड को 114 रन पर तीसरा झटका, कप्तान जो रूट 29 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट

21 Aug, 20 : 06:29 PM

इंग्लैंड के 100 रन पूरे, स्कोर 103/2, जैक क्रॉली 53 और जो रूट 21 रन पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 05:29 PM

इंग्लैंड का स्कोर 85/2, जैक क्रॉली 49 और कप्तान जो रूट 8 रन पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 05:29 PM

पहले दिन लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 91/2

तीसरे टेस्ट के पहले दिन लंच तक इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए बनाए 91/2, जैक क्रॉली 53 और जो रूट 10 रन पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 05:04 PM

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

यासिर शाह की गेंद पर सिब्ली 22 रन बनाकर आउट, इंग्लैंड को 73 रन पर लगा दूसरा झटका।

21 Aug, 20 : 04:47 PM

सिब्ली और क्रॉली ने ने इंग्लैंड को संभाला

इंग्लैंड का स्कोर 62/1, सिब्ली-क्रॉली दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़ चुके हैं। जैक क्रॉली 35 और डोमिनिक सिब्ली 21 रन पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 04:26 PM

इंग्लैंड का स्कोर 39/1, जैक क्रॉली 19 और डोमिनिक सिब्ली 14 पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 04:09 PM

इंग्लैंड का स्कोर 27/1, जैक क्रॉली 11 और डोमिनिक सिब्ली 10 रन पर नाबाद।

21 Aug, 20 : 03:54 PM

इंग्लैंड को पहला झटका

रोरी बर्न्स 6 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउट, इंग्लैंड को 12 रन पर लगा पहला झटका।

21 Aug, 20 : 03:39 PM

तीसरा टेस्ट शुरू

इंग्लैंड के लिए रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिब्ली ने की ओपनिंग, पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने फेंका पहला ओवर, स्कोर 4/0

21 Aug, 20 : 03:15 PM

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (c), बाबर आजम, असद शफीक, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (w), यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।

इंग्लैंड ने एक बदलाव करते हुए सैम कर्रन की जगह जोफ्रा आर्चर को शामिल किया है।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जैक क्रॉली, जो रूट (c), ओली पोप, जोस बटलर (w), क्रिस वोक्स, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

21 Aug, 20 : 03:12 PM

इंग्लैंड ने टॉस जीता

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी।

21 Aug, 20 : 03:05 PM

बारिश की वजह से टॉस में देरी

तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले ही बारिश का खलल, टॉस में होगी देरी।  

21 Aug, 20 : 03:03 PM

तीसरा टेस्ट मैच आज से

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज से साउम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 3 विकेट से जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।

Open in app