पाकिस्तान ने गुरुवार से साउथम्पटन में शुरू हुए दूसरे टेस्ट के वर्षा प्रभावित पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 126 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक बाबर आजम 25 और मोहम्मद रिजवान 4 रन बनाकर नाबाद थे। बारिश की वजह से करीब आधे दिन का खेल बर्बाद हुआ और केवल 45.4 ओवर ही फेंके जा सके।
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका पहला विकेट 6 रन के स्कोर पर गिर गया और शान मसूद 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरा विकेट 78 के स्कोर पर कप्तान अजहर अली (20) के रूप में गिरा।
बारिश की वजह से लंच के बाद के सत्र का ज्यादातर खेल धुल गया। पाकिस्तान ने टी तक 2 विकेट खोकर 85 रन बनाए। खेल दोबारा शुरू होने पर पाकिस्तान ने तीन और विकेट गंवा दिए। 11 साल बाद वापसी कर रहे फवाद आलम बिना खाता खोले आउट रहो गए।
बीमार पिता को देखने न्यूजीलैंड गए बेन स्टोक्स, बाकी दो टेस्ट नहीं खेलेंगे
इंग्लैंड की टीम मैनचेस्टर टेस्ट एक दिन बाकी रहते ही जीत गई थी, जिसके बाद ये ऐलान किया गया था कि स्टार ऑलराउंडर स्टोक्स अपने बीमार पिता को देखने न्यूजीलैंड जाने के लिए सीरीज के बाकी मैच नहीं खेलेंगे। इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए जैक क्रॉली को बुलाया है जो पिछले दो मैचों में नहीं खेले हैं जबकि स्टोक्स की चोट की समस्या की वजह से उसने एक अतिरिक्त गेंदबाज उतारा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, ज़क क्रॉली, जो रूट (c), ओली पोप, जोस बटलर (w), क्रिस वोक्स, सैम क्यूरन, डोमिनिक बेस, स्टिअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (सी), बाबर आजम, असद शफीक, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यू), यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।
13 Aug, 20 : 11:13 PM
दूसरे टेस्ट का पहला दिन रहा इंग्लैंड के नाम
13 Aug, 20 : 11:07 PM
पहले दिन का खेल खत्म
वर्षा प्रभावित पहले दिन का खेल खत्म, पाकिस्तान ने बनाए 5 विकेट पर 126 रन, बाबर आजम 25 और मोहम्मद रिजवान 4 रन पर नाबाद।
13 Aug, 20 : 10:21 PM
साउथम्पटन में बारिश जारी
साउथम्पटन में रुकने के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई है, पहले दिन का खेल और होने की संभावना धूमिल पड़ते हुए। पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 126/5, बाबर आजम 25 और मोहम्मद रिजवान 4 रन पर नाबाद हैं।
13 Aug, 20 : 09:45 PM
बारिश की वजह से फिर खेल रुका
पाकिस्तान का स्कोर 126/5, बाबर आजम 25 और मोहम्मद रिजवान 4 रन पर नाबाद।
13 Aug, 20 : 09:20 PM
पाकिस्तान को दोहरा झटका
स्टुअर्ट ब्रॉड ने असद शफीक को 5 रन पर लौटाया, फिर 11 साल बाद वापसी कर रहे फवाद आलम को क्रिस वोक्स ने किाय LBW, पाकिस्तान 120 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में।
13 Aug, 20 : 08:48 PM
पाकिस्तान को तीसरा झटका
पाकिस्तान को 102 रन पर तीसरा झटका, आबिद अली 60 रन बनाकर सैम कर्रन का शिकार बने, दूसरे छोर पर बाबर आजम 13 रन पर नाबाद हैं।
13 Aug, 20 : 08:26 PM
टी तक पाकिस्तान का स्कोर 85/2
बारिश की वजह से लंच के बाद के सत्र का ज्यादातर हिस्सा बर्बाद, पहले दिन टी के समय पाकिस्तान का स्कोर 85/2, आबिद अली 49 और बाबर आजम 7 रन पर नाबाद।
13 Aug, 20 : 08:16 PM
टी तक पाकिस्तान का स्कोर 85/2
बारिश की वजह से लंच के बाद के सत्र का ज्यादातर हिस्सा बर्बाद, पहले दिन टी के समय पाकिस्तान का स्कोर 85/2, आबिद अली 49 और बाबर आजम 7 रन पर नाबाद।
13 Aug, 20 : 07:13 PM
बारिश की वजह से खेल रुका
लंच के बाद का खेल बारिश की वजह से रुका हुआ है। पाकिस्तान का स्कोर 85/2, आबिद अली 49 और बाबर आजम 7 रन पर नाबाद।
13 Aug, 20 : 06:39 PM
पाकिस्तान को दूसरा झटका
पाकिस्तान को 78 रन पर दूसरा झटका, कप्तान अजहर अली 20 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर रोरी बर्न्स के हाथों कैच आउट।
13 Aug, 20 : 06:23 PM
लंच के बाद का खेल शुरू, पाकिस्तान ने चार ओवरों में जोड़े 9 रन और, स्कोर 71/1, आबिद अली 42 और अजहर अली 20 पर नाबाद।
13 Aug, 20 : 05:23 PM
बारिश के कारण लंच जल्दी
दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच तक पाकिस्तान का स्कोर 62/1, आबिद अली 33 और अजहर अली 20 रन पर नाबाद, दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े हैं। एकमात्र विकेट शान मसूद (1) के रूप में जेम्स एंडरसन ने लिया है।
13 Aug, 20 : 05:02 PM
पाकिस्तान के 50 रन पूरे
पाकिस्तान का स्कोर 51/1, आबिद अली 29 और अजहर अली 13 पर नाबाद।
13 Aug, 20 : 04:41 PM
पाकिस्तान का स्कोर 43/1, आबिद अली 23 और अजहर अली 11 रन बनाकर नाबाद, दूसरे विकेट के लिए जोड़ चुके हैं 37 रन।
13 Aug, 20 : 04:23 PM
पाकिस्तान का स्कोर 11 ओवर में 27/1, आबिद अली 11 और अजहर अली 7 रन पर नाबाद।
13 Aug, 20 : 04:10 PM
पाकिस्तान का स्कोर 23/1, आबिद अली 9 और अजहर अली 5 रन बनाकर नाबाद।
13 Aug, 20 : 03:54 PM
पाकिस्तान को पहला झटका
पाकिस्तान को 6 रन पर पहला झटका, एंडरसन की गेंद पर शान मसूद (1) एलबीडब्यू आउट।
13 Aug, 20 : 03:40 PM
दूसरे ओवर में नहीं बना कोई रन, पाकिस्तान का स्कोर 6/0, आबिद अली 1 और शान मसूद 1 पर नाबाद।
13 Aug, 20 : 03:39 PM
दूसरा टेस्ट शुरू
दूसरा टेस्ट शुरू, पहला ओवर जेम्स एंडरसन ने फेंका, बने 6 रन, पाकिस्तान का स्कोर 6/0, शान मसूद और आबिद अली 1-1 पर नाबाद।
13 Aug, 20 : 03:26 PM
फवाद आलम की 11 साल बाद पाक टीम में वापसी
फवाद आलम पाकिस्तान के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच नवंबर 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। फवाद 2009 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद से अपने करियर में अब तक महज 3 टेस्ट ही खेले हैं।
13 Aug, 20 : 03:15 PM
इंग्लैंड ने किए हैं दो बदलाव
इंग्लैंड ने दो बदलाव किए हैं, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की जगह जैकी क्रॉली और सैम कर्रन को शामल किया है।
13 Aug, 20 : 03:14 PM
पाकिस्तान ने किया एक बदलाव
पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में केवल एक ही बदलाव किया है और शादाब खान की जगह फवाद आलम को शामिल किया है, जिनकी 11 साल बाद पाक टीम में वापसी हुई है।
13 Aug, 20 : 03:10 PM
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, ज़क क्रॉली, जो रूट (c), ओली पोप, जोस बटलर (w), क्रिस वोक्स, सैम क्यूरन, डोमिनिक बेस, स्टिअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (सी), बाबर आजम, असद शफीक, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यू), यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।
13 Aug, 20 : 03:04 PM
पाकिस्तान ने टॉस जीता
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस जीता, पहले बैटिंग चुनी।
13 Aug, 20 : 03:00 PM
इंग्लैंड vs पाकिस्तान, दूसरे टेस्ट की भिड़ंत आज से
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार (13 अगस्त) से साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में खेला गया पहला टेस्ट मैच 3 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।