पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट पर 137 रन बनाए, अब वह पाकिस्तान से 244 रन आगे है। लेकिन दूसरी पारी में अपनी फ्लॉप बैटिंग से उसने इंग्लैंड पर बड़ी बढ़त का मौका गंवा दिया।
स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स ने 2-2 विकेट लेते हुए दूसरी पारी में पाकिस्तानी टीम को बैकफुट पर ला दिया।
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 219 रन पर सिमट गई, जिसससे पाकिस्तान को 107 रन की बड़ी बढ़त हासिल हुई थी। लेकिन दूसरी पारी में खराब बैटिंग की वजह से पाकिस्तान ने इंग्लैंड की वापसी के दरवाजे खोल दिए।
इससे पहले अपने दूसरे दिन के स्कोर 92/4 से आगे खेलते हुए इंग्लैंड की टीम 219 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने सर्वाधिक 68 और जोस बटलर ने 38 रन बनाए। पाकिस्तान के लए यासिर शाह ने 4 जबकि शादाब खान और मोहम्मद अब्बास ने 2-2 विकेट लिए।
शान मसूद की 156 रन की मदद से पाकिस्तान ने बनाए थे 326 रन
इससे पहले पाकिस्तान ने अपने पहले दिन के स्कोर 139/2 से आगे खेलते हुए शान मसूद की करियर की सर्वश्रेष्ठ 156 रन की मदद से दूसरे दिन पहली पारी में 326 रन बनाए थे।
पाकिस्तान ने एक समय अपने 5 विकेट 176 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन शान मसूद और शादाब खान (45) ने छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (105) करते हुए मेहमान टीम को 300 के पार पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।
07 Aug, 20 : 11:47 PM
दमदार गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड ने की मैच में वापसी, पाकिस्तान के पास 244 रन की लीड
07 Aug, 20 : 11:40 PM
तीसरे दिन पाकिस्तान इंग्लैंड से 244 रन आगे
तीसरे दिन का खेल खत्म, पाकिस्तान का स्कोर दूसरी पारी में 137/8, इंग्लैंड पर 244 रन की बढ़त। यासिर शाह 12 और मोहम्मद अब्बास जीरो पर लौटे।
07 Aug, 20 : 11:38 PM
पाकिस्तान के 8 विकेट गिरे
पाकिस्तान को 137 पर आठवां झटका, शाहीन अफरीदी 2 रन बनाकर बेन स्टोक्सी की गेंद पर आउट, बढ़त 244 रन हुई। दूसरी पारी में पाकिस्तानी बैटिंग पूरी तरह फ्लॉप होते हुए।
07 Aug, 20 : 11:36 PM
पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा
पाकिस्तान को 122 रन पर सातवां झटका, शादाब खान 15 रन बनाकर बने ब्रॉड का शिकार, बढ़त हुई 229 रन
07 Aug, 20 : 11:20 PM
पाकिस्तान को छठा झटका
पाकिस्तान को 119 पर छठा झटका, रिजवान 27 रन बनाकर स्टोक्स का शिकार बने, बढ़त 226 रन की हुई।
07 Aug, 20 : 10:54 PM
पाकिस्तान को पांचवां झटका
असद शफीद 29 रन बनाकर रन आउट, 101 रन पर पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिरा, पर इंग्लैंड पर बढ़त हुई 208 रन
07 Aug, 20 : 10:40 PM
पाकिस्तान की बढ़त 200 के पार
पाकिस्तान का स्कोर 95/4, असद शफीक 28 और मोहम्मद रिजवान 17 पर नाबाद, पाकिस्तान की बढ़त 202 रन हुई।
07 Aug, 20 : 10:26 PM
पाकिस्तान ने ली 186 रन की लीड
पाकिस्तान का स्कोर 79/4, असद शफीक 18 और मोहम्मद रिजवान 11 रन पर नाबाद। बढ़त 186 रन की हुई।
07 Aug, 20 : 10:05 PM
पाकिस्तान के 4 विकेट गिरे
पाकिस्तान को 63 पर चौथा झटका, क्रिस वोक्स ने किया अजहर अली को 18 रन पर LBW, बढ़त 170 की हुई।
07 Aug, 20 : 09:48 PM
पाकिस्तान को 48 रन पर तीसरा झटका, बाबर आजम 5 रन बनाकर वोक्स की गेंद पर आउट
07 Aug, 20 : 09:13 PM
पाकिस्तान को दूसरा झटका
आबिद अली 20 रन बनाकर डोम बेस की गेंद पर वोक्स के हाथों कैच आउट, पाकिस्तान को 33 रन पर लगा दूसरा झटका। इंग्लैंड से अब 140 रन आगे।
07 Aug, 20 : 08:59 PM
टी के बाद पहले ही ओवर में अजहर अली ने ब्रॉड के खिलाफ जड़े दो चौके, पाकिस्तान का स्कोर 28/1, आबिद 15 और अजहर 8 पर नाबाद, इंग्लैंड पर बढ़त 135 रन हुई।
07 Aug, 20 : 08:34 PM
टी तक पाकिस्तान दूसरी पारी में 20/1
तीसरे दिन टी तक पाकिस्तान का दूसरी पारी में स्कोर 20/1, आबिद अली 15 और अजहर अली (0) नाबाद, इंग्लैंड से 127 रन आगे।
07 Aug, 20 : 08:33 PM
पाक बल्लेबाजों द्वारा पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर और दूसरी में डक पर आउट होना
245 शोएब मलिक v इंग्लैंड, अबू धाबी 2015/16
209 इम्तियाज अहमद बनाम न्यूजीलैंड, लाहौर 1955/56
160 हनीफ मोहम्मद बनाम भारत, मुंबई बीएस 1960/61
156 शान मसूद बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर, 2020
07 Aug, 20 : 08:30 PM
शान मसूद डक पर लौटे
दूसरी पारी में पाकिस्तान की खराब शुरुआत, 6 रन पर लगा पहला झटका, पहली पारी के शतकवीर शान मसूद खाता खोले बिना ब्रॉड की गेंद पर आउट।
07 Aug, 20 : 07:41 PM
इंग्लैंड की टीम 219 पर ऑल आउट
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 219 पर ऑल आउट, पाकिस्तान को मिली 107 रन की लीड। शादाब खान ने आखिरी विकेट के रूप में किया जेम्स एंडरसन (7) को आउट
07 Aug, 20 : 07:25 PM
इंग्लैंड को 197 पर नौवां झटका, शादाब खान ने जोफ्रा आर्चर को 16 रन पर लौटाया।
07 Aug, 20 : 07:10 PM
स्टुअर्ट ब्रॉड ने जड़े शाहीन अफरीदी के ओवर में लगातार तीन चौके, इंग्लैंड का स्कोर 184/8, ब्रॉड 12 और आर्चर 7 रन पर नाबाद। इंग्लैंड अभी 139 रन पीछे।
07 Aug, 20 : 07:08 PM
इंग्लैंड को आठवां झटका
यासिर शाह ने किया क्रिस वोक्स को 19 रन पर बोल्ड, इंग्लैंड को 170 लगा आठवां झटका, यासिर का ये चौथा विकेट
07 Aug, 20 : 06:46 PM
इंग्लैंड को सातवां झटका
इंग्लैंड को 161 पर सातवां झटका, यासिर शाह ने किया डोमिनिक बेस को 1 रन पर आउट, पाकिस्तान से अभी 165 रन पीछे।
07 Aug, 20 : 06:33 PM
इंग्लैंड को छठा झटका
यासिर शाह ने किया जोस बटलर को बोल्ड, बटलर 38 रन बनाकर आउट, इंग्लैंड को 159 पर लगा छठा झटका, पाकिस्तान से अभी भी 167 रन पीछे।
07 Aug, 20 : 05:38 PM
लंच तक इंग्लैंड 159/5
तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 159/5, जोस बटलर 38 और क्रिस वोक्स 15 रन पर नाबाद। पाकिस्तान से अभी मेजबान टीम 167 रन पीछे है।
07 Aug, 20 : 05:29 PM
बारिश का खलल ज्यादा देर नहीं रहा, इंग्लैंड का स्कोर 158/5, जोस बटलर 38 और क्रिस वोक्स 15 पर नाबाद।
07 Aug, 20 : 05:19 PM
मैनचेस्टर में थोड़ी देर बारिश का खलल, करीब 6 मिनट के लिए खेल रुका, इंग्लैंड का स्कोर 141/5, जोस बटलर 29 और क्रिस वोक्स 7 पर नाबाद।
07 Aug, 20 : 05:13 PM
मैनचेस्टर में थोड़ी देर बारिश का खलल, करीब 6 मिनट के लिए खेल रुका, इंग्लैंड का स्कोर 141/5, जोस बटलर 29 और क्रिस वोक्स 7 पर नाबाद।
07 Aug, 20 : 04:51 PM
इंग्लैंड 127/5, पाकिस्तान से अभी 199 रन पीछे
07 Aug, 20 : 04:50 PM
ओली पोप आउट
नसीम शाह ने ओली पोप को 62 रन पर कराया शादाब खान के हाथों कैच आउट, 127 रन पर इंग्लैंड को लगा पांचवां झटका, जोस बटलर 23 पर नाबाद।
07 Aug, 20 : 04:31 PM
इंग्लैंड का स्कोर 111/4, ओली पोप 52 और जोस बटलर 18 रन पर नाबाद। ये दोनों पांचवें विकेट के लिए 49 रन जोड़ चुके हैं।
07 Aug, 20 : 04:12 PM
इंग्लैंड का स्कोर 106/4, ओली पोप 51 और जोस बटलर 18 रन पर नाबाद। ये दोनों पांचवें विकेट के लिए 44 रन जोड़ चुके हैं।
07 Aug, 20 : 03:53 PM
ओली पोप की फिफ्टी
ओली पोप ने अपने 11वें टेस्ट पूरा किया अपना पांचवां अर्धशतक, इंग्लैंड का स्कोर 98/4, पोप 50 और जोस बटलर 15 रन पर नाबाद।
07 Aug, 20 : 03:40 PM
तीसरे दिन का खेल शुरू
पहले दो ओवर में बने 2 रन, इंग्लैंड का स्कोर 93/4, ओली पोप 46 और जोस बटलर 15 रन पर नाबाद।
07 Aug, 20 : 03:11 PM
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर थोड़ी देर में शुरू होगा इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीसरे दिन का खेल
07 Aug, 20 : 03:03 PM
तीसरे दिन इंग्लैंड खेलेगा 92/4 के स्कोर से आगे
इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में अपने दूसरे दिन के स्कोर 4 विकेट पर 292 से आगे खेलेगी, ओली पोप 46 और जोस बटलर 15 रन पर नाबाद हैं। वह पाकिस्तान के 326 रन के स्कोर से अभी 234 रन पीछे है।