पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार (5 अगस्त) से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन 2 विकेट पर 139 रन बनाए। पहले दिन बारिश और खराब रोशनी के खलल से केवल 49 ओवरों का ही खेल हो सका। दिन का खेल खत्म होने तक बाबर आजम 69 और शान मसूद 46 रन बनाकर क्रीज पर थे।
पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही और 43 के स्कोर तक उसने दो विकेट गंवा दिए। आबिद अली (16) और अजहर अली (0) सस्ते में आउट हो गए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट लिया।
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती तो रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचेगी इंग्लैंड की टीम
हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए लगातार दो टेस्ट मैच जीतते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम करने वाली इंग्लैंड की नजरें पाकिस्तान के खिलाफ 2011 के बाद से अपने घर में पहली टेस्ट सीरीज जीतने पर होगा।वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 की जीत ने इंग्लैंड की टीम को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है, अब अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज जीतता है तो रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया से ऊपर नंबर दो पर पहुंच जाएगा।
वहीं रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज पाकिस्तान की टीम अगर सीरीज में एक भी जीत हासिल करती है तो वह रैंकिंग में न्यूजीलैंड की बराबरी पर आ जाएगी।
पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड में 1996 से टेस्ट सीरीज नहीं जीती है जबकि इंग्लैंड को भी पाकिस्तान के खिलाफ अपने घर में 2011 के बाद से पहली टेस्ट सीरीज जीत का इंतजार है।
2000 के बाद से टेस्ट में इन दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला है और पिछले 10 सालों में इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों में इंग्लैंड ने 12 जबकि पाकिस्तान ने 11 टेस्ट मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जो रूट (c), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (w), क्रिस वोक्स, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (सी), बाबर आजम, असद शफीक, मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यू), शादाब खान, यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।
05 Aug, 20 : 11:09 PM
पहले दिन पाकिस्तान ने बनाए 139/2, बाबर आजम 69, शान मसूद 46 पर नाबाद
05 Aug, 20 : 11:03 PM
पहले दिन का खेल खत्म
खराब रोशनी की वजह से पहले दिन का खेल खत्म, 49 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 139/2, बाबर आजम 69 और शान मसूद 46 पर नाबाद, ये दोनों तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
05 Aug, 20 : 10:44 PM
फिर खेल रुका
मैनचेस्टर में खराब रोशनी की वजह से खेल रुका, पाकिस्तान का स्कोर 139/2, बाबर आजम 69 और शान मसूद 46 पर नाबाद।
05 Aug, 20 : 10:28 PM
फिर शुरू हुआ खेल
बारिश की रुकावट के बाद मैनचेस्टर में खेल फिर शुरू हो गया है। तीन ओवरों में पाकिस्तान ने 3 रन बनाए हैं, स्कोर 124/2, बाबर आजम 55 और शान मसूद 45 पर नाबाद हैं।
05 Aug, 20 : 09:43 PM
मैनचेस्टर में बारिश का खलल
मैनचेस्टर में बारिश की वजह से मैदान है गीला, अगर अगले एक घंटे में खेल शुरू नहीं हुआ तो आज के दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया जाएगा। पाकिस्तान ने खेले रोके जाने के समय बनाए थे 121/2
05 Aug, 20 : 08:59 PM
मैनचेस्टर में बारिश का खलल जारी
मैनचेस्टर टेस्ट में बारिश की वजह से पहले दिन का खेल रुका हुआ है। टी के समय पाकिस्तान का स्कोर 121/2 था, टी के बाद का खेल अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
05 Aug, 20 : 07:47 PM
पहले दिन टी ब्रेक तक पाकिस्तान का स्कोर 121/2
पहले दिन बारिश की वजह से आधे घंटे पहले लिया गया टी ब्रेक, पाकिस्तान का स्कोर 121/2, बाबर आजम 52, शान मसूद 45 पर नाबाद।
05 Aug, 20 : 07:36 PM
बारिश का खलल
मैनचेस्टर टेस्ट में पहले दिन का खेल फिलहाल बारिश की वजह से रुका हुआ है।
05 Aug, 20 : 07:20 PM
बाबर आजम ने ठोकी फिफ्टी
बाबर आजम ने 70 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक, शान मसूद 45 पर नाबाद हैं, पाकिस्तान का स्कोर 119/2, ये दोनों तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़ चुके हैं।
05 Aug, 20 : 07:01 PM
मसूद और बाबर आजम की जोड़ी टिकी
पाकिस्तान का स्कोर 90/2, शान मसूद 37 और बाबर आजम 30 पर नाबाद, ये दोनों तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़ चुके हैं।
05 Aug, 20 : 06:35 PM
लंच के बाद के खेल में पाकिस्तान ने 4 ओवरों में 16 रन बनाए हैं, स्कोर 69/2, शान मसूद 31 और बाबर आजम 16 पर नाबाद।
05 Aug, 20 : 06:33 PM
पाकिस्तान का स्कोर 69/2
लंच के बाद के खेल में पाकिस्तान ने 4 ओवरों में 16 रन बनाए हैं, स्कोर 69/2, शान मसूद 31 और बाबर आजम 16 पर नाबाद।
05 Aug, 20 : 05:40 PM
पहले सेशन में इंग्लैंड के लिए आर्चर और वोक्स ने झटका एक-एक विकेट
05 Aug, 20 : 05:34 PM
लंच तक पाकिस्तान का स्कोर 53/2
पहले दिन लंच तक पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 53 रन, शान मसूद 27 और बाबर आजम 4 रन पर नाबाद।
05 Aug, 20 : 05:14 PM
पाक कप्तान अजहर अली डक पर लौटे
क्रिस वोक्स ने दिया पाकिस्तान को 43 रन पर दूसरा झटका, रिव्यू लेने के बावजूद कप्तान अजहर अली बिना खाता खोले LBW आउट
05 Aug, 20 : 04:44 PM
पाकिस्तान को पहला झटका
जोफ्रा आर्चर ने किया आबिद अली को 16 रन पर बोल्ड, पाकिस्तान को 36 रन पर लगा पहला झटका। दूसरे छोर पर शान मसूद 15 रन पर नाबाद हैं।
05 Aug, 20 : 04:25 PM
पाकिस्तान का स्कोर 32/0
शान मसूद और आबिद अली ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई है, स्कोर 32/0, अली 14 और मसूद 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
05 Aug, 20 : 04:08 PM
शान मसूद ने जड़ा दूसरा चौका, पाकिस्तान का स्कोर 18/0, मसूद 10 और आबिद अली 3 रन पर नाबाद हैं।
05 Aug, 20 : 03:47 PM
पाकिस्तान की पारी का पहला चौका लेग बाई से आया, 3 ओवर के बाद स्कोर 6/0, मसूद 1 और आबिद अली 1 पर नाबाद।
05 Aug, 20 : 03:42 PM
शान मसूद-आबिद अली ने की पाकिस्तान के लिए ओपनिंग
शान मसूद और आबिद अली ने की पाकिस्तान के लिए ओपनिंग, जेम्स एंडरसन ने फेंका पहला ओवर, नहीं बना कोई रन।
05 Aug, 20 : 03:10 PM
इंग्लैंड vs पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (c), बाबर आजम, असद शफीक, मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यू), शादाब खान, यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जो रूट (c), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (w), क्रिस वोक्स, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
05 Aug, 20 : 03:07 PM
पाकिस्तान ने टॉस जीता
पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर किया पहले बैटिंग का फैसला।
05 Aug, 20 : 03:01 PM
पाकिस्तान ने आखिरी बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 1996 में जीती थी
वहीं इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ अपने घर में 2011 के बाद से टेस्ट सीरीज नहीं जीता है।
05 Aug, 20 : 03:00 PM
पिछले दशक में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुई है कड़ी टक्कर
2000 के बाद से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में जोरदार मुकाबला हुआ है। इंग्लैंड ने 12 और पाकिस्तान ने 11 टेस्ट मैच जीते हैं।
05 Aug, 20 : 02:57 PM
इंग्लैंड vs पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट आज से
इंंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज (5 अगस्त) से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जा रहा है।