जॉनी बेयरस्टो (106) की शानदार शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने चेस्टर ले स्ट्रीट के रीवरसाइड ग्राउंड में खेले गए विश्व कप-2019 के 41वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 119 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में जगह बना ली और तीसरी टीम बनी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं।
इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 9 मैचों में छठी जीत है और टीम 12 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंचते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं न्यूजीलैंड की 9 मैचों में यह लगातार तीसरी हार है और टीम 5 जीत के साथ 11 अंक हासिल करते हुए चौथे नंबर पर मौजूद है। न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने का फैसला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के बाद होगा।
इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 305 रनों का स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड को 306 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 45 ओवर में 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
इस टूर्नामेंट में यह चौथा मौका था जब इंग्लैंड की टीम ने 300 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की ओर से बेयरस्टो के अलावा जेसन रॉय (60) और कप्तान इयोन मोर्नन (42) ने भी शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशाम, मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट को दो-दो सफलता मिली।
न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन टॉम लाथम ने बनाया, जिन्होंने 65 गेंदों में पांच चौके की मदद से 57 रनों की पारी खेली। वहीं रॉस टेलर ने 28 और केन विलियम्सन ने 27 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने 20 रन के आंकड़े को पार नहीं किया। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने 9 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स और आदिल राशिद को एक-एक सफलता मिली।
टीमें:
न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोलस, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जिमी नीशम, कोलिन डी ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी और ट्रेंट बाोल्ट।
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोए रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
03 Jul, 19 : 10:47 PM
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 119 रनों से हराया
45वें ओवर की आखिरी गेंद पर आदिल राशिद ने ट्रेंट बोल्ट को स्टंप आउट कराकर खत्म की न्यूजीलैंड की पारी। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 45 ओवर में 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और उसे 119 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
03 Jul, 19 : 10:40 PM
मैट हेनरी 7 रन बनाकर आउट
44वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्क वुड ने मैट हेनरी को आउट किया। हेनरी 13 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 43.4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन।
03 Jul, 19 : 10:24 PM
मिशेल सैंटनर 12 रन बनाकर आउट
40वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्क वुड ने मिशेल सैंटनर को किया आउट। सैंटनर 30 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 39.2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 166 रन।
03 Jul, 19 : 10:16 PM
टॉम लाथम 57 रन बनाकर आउट
39वें ओवर की तीसरी गेंद पर लियाम प्लंकेट ने टॉम लाथम को विकेट के पीछे जोस बटलर को कैच कराया। लाथम 65 गेंदों में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 38.3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 164 रन।
03 Jul, 19 : 09:25 PM
कोलिन डी ग्रैंडहोम 3 रन बनाकर आउट
29वें ओवर की पहली गेंद पर बेन स्टोक्स ने कोलिन डी ग्रैंडहोम को आउट किया। ग्रैंडहोम 13 गेंदों में तीन बनाकर पवेलियन लौटे। 28.1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 128 रन।
03 Jul, 19 : 09:11 PM
जिमी नीशाम 19 रन बनाकर आउट
26वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस वोक्स ने जिमी नीशाम को बोल्ड किया। नीशाम 27 गेंदों में एक चौके की मदद से 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 25.1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 123 रन।
03 Jul, 19 : 08:40 PM
रॉस टेलर 28 रन बनाकर आउट
17वें ओवर की चौथी गेंद पर आदिल राशिद और जोस बटलर ने रॉस टेलर को रन आउट किया। टेलर 42 गेंदों में दो चौके की मदद से 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 16.4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 69 रन।
03 Jul, 19 : 08:31 PM
केन विलियम्सन 27 रन बनाकर आउट
16वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस वोक्स ने केन विलियम्सन को रन आउट किया। वोक्स की गेंद पर रॉस टेलर ने शॉट सामने की ओर शॉट खेला जो क्रिस वोक्स के हाथ से लगकर विकेट पर लगी और विलियम्सन को वापस जाना पड़ा। विलियम्सन 40 गेंदों में तीन चौके की मदद से 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 15.1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 61 रन।
03 Jul, 19 : 07:49 PM
मार्टिन गप्टिल 8 रन बनाकर आउट
छठे ओवर की दूसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने मार्टिन गप्टिल को विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच कराया। बटलर ने एक हाथ से कैच लेकर गप्टिल को भेजा पवेलियन, जो 16 गेंदों में एक चौकी की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए। 5.2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 14 रन।
03 Jul, 19 : 07:29 PM
हेनरी निकोलस खाता भी नहीं खोल पाए
पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रिस वोक्स ने हेनरी निकोलस को आउट किया। निकोलस खाता भी नहीं खोल पाए।
03 Jul, 19 : 07:28 PM
मार्टिन गप्टिल-हेनरी निकोलस ने शुरू की पारी
न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोलस ने शुरू की पारी। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
03 Jul, 19 : 06:53 PM
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 306 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 305 रनों का स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड को 306 रनों का लक्ष्य दिया।
03 Jul, 19 : 06:51 PM
आदिल राशिद 16 रन बनाकर आउट
50वें ओवर की तीसरी गेंद पर टिम साउदी ने आदिल राशिद को आउट किया। राशिद 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 49.3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 301 रन।
03 Jul, 19 : 06:34 PM
इयोन मोर्गन 40 रन बनाकर आउट
47वें ओवर की पहली गेंद पर मैट हेनरी ने इयोन मोर्गन को आउट किया। मोर्गन 42 गेंदों में पांच चौके की मदद से 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 46.1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 272 रन।
03 Jul, 19 : 06:29 PM
क्रिस वोक्स 4 रन बनाकर आउट
45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जिमी नीशाम ने क्रिस वोक्स को आउट किया। वोक्स 11 गेंदों में चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। 44.5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 259 रन।
03 Jul, 19 : 06:13 PM
बेन स्टोक्स 11 रन बनाकर आउट
42वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने बेन स्टोक्स को लॉन्ग ऑन पर मैट हेनरी के हाथों कैच कराया। स्टोक्स 27 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 42 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन।
03 Jul, 19 : 05:41 PM
जोस बटलर 11 रन बनाकर आउट
35वें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने जोस बटलर को किया आउट। बटलर 11 गेंदों में 1 चौके की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 34.2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 214 रन।
03 Jul, 19 : 05:39 PM
जॉनी बेयरस्टो 106 रन बनाकर आउट
32वें ओवर की चौथी गेंद पर मैट हेनरी ने जॉनी बेयरस्टो को किया आउट। बेयरस्टो 99 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 106 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 31.4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 206 रन।
03 Jul, 19 : 05:18 PM
जो रूट 24 रन बनाकर आउट
31वें ओवर की पहली गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने जो रूट को विकेट के पीछे टॉम लाथम के हाथों कैच कराया। रूट 25 गेंदों में एक चौके की मदद से 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 30.1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 194 रन।
03 Jul, 19 : 05:14 PM
जॉनी बेयरस्टो ने जड़ा शतक
जॉनी बेयरस्टो ने 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ते हुए 95 गेंदों में वनडे करियर का 9वां शतक पूरा किया।
03 Jul, 19 : 04:23 PM
जेसन रॉय 60 रन बनाकर आउट
19वें ओवर की चौथी गेंद पर जिमी निशाम ने जेसन रॉय को आउट किया। रॉय 61 गेंदों में 8 चौके की मदद से 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18.4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 123 रन।
03 Jul, 19 : 04:13 PM
जेसन रॉय-जॉनी बेयरस्टो ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत
17 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 111 रन। क्रीज पर जेसन रॉय (50) और जॉनी बेयरस्टो (52) मौजूद।
03 Jul, 19 : 04:12 PM
जेसन रॉय के बाद जॉनी बेयरस्टो का अर्धशतक
जेसन रॉय के बाद जॉनी बेयरस्टो ने भी पूरा किया अर्धशतक और 47 गेंदों में इस वर्ल्ड कप का तीसरा अर्धशतक पूरा किया।
03 Jul, 19 : 04:10 PM
जेसन रॉय का अर्धशतक
जेसन रॉय ने 55 गेंदों में वनडे करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया।
03 Jul, 19 : 03:22 PM
जेसन रॉय-जॉनी बेयरस्टो ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत
जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड को धमाकेदार शुरुआत दिलाई और शुरुआती 5 ओवर में इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जेसन रॉय (13) और जॉनी बेयरस्टो (23) मौजूद।
03 Jul, 19 : 03:04 PM
जेसन रॉय-जॉनी बेयरस्टो ने शुरू की पारी
इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने पारी शुरू की। न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सैंट ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
03 Jul, 19 : 03:03 PM
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोलस, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जिमी नीशम, कोलिन डी ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी और ट्रेंट बाोल्ट।
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोए रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
03 Jul, 19 : 02:52 PM
दो बदलाव के साथ उतरी न्यूजीलैंड की टीम
इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। टीम में लॉकी फर्ग्युसन और ईश सोढ़ी की जगह टिम साउदी और मैट हेनरी को शामिल किया गया है।
03 Jul, 19 : 02:33 PM
इंग्लैंड का टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केन विलियम्सन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
03 Jul, 19 : 02:12 PM
आत्मविश्वास से लबरेज इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड की टीम पिछले मैच में भारत पर 31 रन से जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है। यह जीत उसे श्रीलंका और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से लगातार दो हार के बाद मिली है।
03 Jul, 19 : 02:03 PM
सेमीफाइनल में पहुंचने की होगी कोशिश
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड बुधवार को विश्व कप के ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे। हालांकि हार के बावजूद दोनों टीमों के पास टॉप-4 में जाने का मौका रहेगा।
03 Jul, 19 : 02:01 PM
इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के मुकाबले में कौन मारेगा बाजी?
03 Jul, 19 : 02:00 PM
क्या बेन स्टोक्स दिलाएंगे इंग्लैंड को जीत?
03 Jul, 19 : 01:59 PM
पिछले पांच वर्ल्ड कप मैचों में न्यूजीलैंड ने दी है इंग्लैंड को मात, क्या आज बदलेगा इतिहास!
03 Jul, 19 : 01:53 PM
सेमीफाइनल में पहुंचने की होगी कोशिश
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड बुधवार को विश्व कप के ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे। हालांकि हार के बावजूद दोनों टीमों के पास टॉप-4 में जाने का मौका रहेगा।