England vs India, 5th Test 2025: घर में 24वां शतक, रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस और महेला जयवर्धने से आगे रूट, रिकॉर्ड टूटे

England vs India, 5th Test 2025: इंग्लैंड में जो रूट का यह 24वां टेस्ट शतक है। घरेलू टेस्ट मैचों में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वाधिक शतक है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2025 21:42 IST2025-08-03T21:36:09+5:302025-08-03T21:42:48+5:30

England vs India, 5th Test 2025 live 39th Test century 24th Test hundred Joe Root in England most anyone home surpassing 23 centuries Ricky Ponting, Jacques Kallis Mahela Jayawardene | England vs India, 5th Test 2025: घर में 24वां शतक, रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस और महेला जयवर्धने से आगे रूट, रिकॉर्ड टूटे

file photo

Highlightsजो रूट का 39वाँ टेस्ट शतक है! मैदान में चारों ओर "रूट" के नारे गूंज उठे।रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस और महेला जयवर्धने ने 23-23 शतक बनाए थे।सीरीज में 2-1 से आगे इंग्लैंड जीत की ओर है।

England vs India, 5th Test 2025: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने कमाल कर दिया। घर में 24वां शतक पूरा किया। इंग्लैंड में जो रूट का यह 24वां टेस्ट शतक है। घरेलू टेस्ट मैचों में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वाधिक शतक है। इससे पहले रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस और महेला जयवर्धने ने 23-23 शतक बनाए थे। रूट का भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16वाँ शतक है, जो स्टीवन स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक है। जो रूट का 39वाँ टेस्ट शतक है! मैदान में चारों ओर "रूट" के नारे गूंज उठे। उन्होंने अपना हेलमेट उतारा और ड्रेसिंग रूम की ओर बल्ला उठाया। 

England vs India, 5th Test 2025: किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक-

19 - डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड

13 - सुनील गावस्कर (भारत) बनाम वेस्टइंडीज

13 - जो रूट (इंग्लैंड) बनाम भारत**

12 - जैक हॉब्स (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया

12 - स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड।

एक टेस्ट सीरीज़ में सर्वाधिक व्यक्तिगत शतक-

21 - ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज़, 1955

21 - भारत बनाम इंग्लैंड, 2025**

20 - वेस्टइंडीज़ बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2003/04।

सर्वाधिक टेस्ट शतक-

51 - सचिन तेंदुलकर (भारत)

45 - जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)

41 - रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

39 - जो रूट (इंग्लैंड)*

38 - कुमार संगकारा (श्रीलंका)।

हैरी ब्रुक की 98 गेंद में 111 रन बनाए। सीरीज में 2-1 से आगे इंग्लैंड जीत की ओर है। ब्रुक ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर मोहम्मद सिराज से 19 रन पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 98 गेंद की पारी में 14 चौके और दो छक्के लगा कर सीरीज का अपना दूसर शतक पूरा किया। उन्होंने रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 211 गेंद में 195 रन की साझेदारी कर मैच को भारत की पकड़ से लगभग दूर कर दिया है।

Open in app