इंग्लैंड के एक विकेट पर एक रन

By भाषा | Updated: February 8, 2021 11:29 IST

Open in App

चेन्नई, आठ फरवरी इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 241 रन की बढ़त हासिल करने के बाद पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच तक दूसरी पारी में एक विकेट पर एक रन बनाया।

लंच के समय डॉम सिब्ली और डैन लॉरेंस क्रीज पर डटे थे। दोनों ही बल्लेबाजों ने अभी खाता नहीं खोला है।

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने विकेट चटकाया।

इंग्लैंड के पहली पारी के 578 रन के जवाब में भारत ने 337 रन बनाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या