10 चौके, 4 छक्के 51 गेंदों में 100 रन: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी मेडन सेंचुरी जड़कर पाकिस्तान से छीना मैच

हैरी ब्रूक ने सिर्फ 51 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक बनाया। पाकिस्तान के खिलाफ 165 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड संघर्ष कर रहा था। उन्होंने टीम को आगे से लीड किया और अपने शतक से पाकिस्तान से मैच छीन लिया।

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2026 23:30 IST

Open in App

पल्लेकेले: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में अपना पहला शतक लगाया। उन्होंने मंगलवार को श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर सुपर 8 के अहम मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। 

हैरी ब्रूक ने सिर्फ 51 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक बनाया। पाकिस्तान के खिलाफ 165 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड संघर्ष कर रहा था। उन्होंने टीम को आगे से लीड किया और अपने शतक से पाकिस्तान से मैच छीन लिया।

इंग्लैंड अपने टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 165 रन का पीछा कर रहा है। यह टी20I में हैरी ब्रूक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, साहिबज़ादा फरहान के 63 रन की मदद से पाकिस्तान ने 20 ओवर में 164/9 रन बनाए। कुल मिलाकर, इंग्लैंड इस फॉर्मेट में अच्छा खेल रहा है। इंग्लैंड ने रविवार को पल्लेकेले स्टेडियम में अपने पहले सुपर 8 मैच में श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल की।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपपाकिस्तान क्रिकेट टीमइंग्लैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या