ENG vs WI: 6 गेंद में चाहिए थे 21 रन, हैरी ब्रूक ने दिलाई इंग्लैंड को जीत, देखिए आखिरी ओवर का रोमांच

इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे। ब्रूक ने आंद्रे रसेल के इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। फिल साल्ट ने 56 गेंद पर नाबाद 109 रन बनाए जिसमें चार चौके और नौ छक्के शामिल हैं।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 17, 2023 11:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में हरायाफिल साल्ट ने 56 गेंद पर नाबाद 109 रन बनाए लिविंगस्टोन ने 30 और हैरी ब्रूक ने नाबाद 31 रन का योगदान दिया

ENG vs WI: इंग्लैंड के सलामी सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के नाबाद शतक और आखिरी ओवरों में हैरी ब्रूक के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड ने  223 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल करके वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में एक गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला जीवंत रखी। 

फिल साल्ट  ने 56 गेंद पर नाबाद 109 रन बनाए जिसमें चार चौके और नौ छक्के शामिल हैं। उन्होंने कप्तान जोस बटलर (34 गेंद पर 51 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों के अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 30 और हैरी ब्रूक ने नाबाद 31 रन का योगदान दिया जिससे इंग्लैंड ने 19.5 ओवर में तीन विकेट पर 226 रन बनाकर जीत दर्ज की। 

 इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे। ब्रूक ने आंद्रे रसेल के इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। आखिरी ओवर की शुरुआत में खेल ऐसी जगह था जहां से खेल किसी के भी पाले में जा सकता था। क्रीज पर हैरी ब्रूक थे और गेंद भी आंद्रे रसेल के पास। रसेल की पहली गेंद पर ब्रूक ने चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर छक्का मारा. फिर तीसरी गेंद पर एक और छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर उन्होंने 2 रन लिए। पांचवीं गेंद पर हैरी ने फिर छ्क्का जड़ दे कर मैच इंग्लैंड के नाम कर दिया।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। उसकी तरफ से निकोलस पूरण ने 45 गेंद पर 82 रन बनाए जिसमें छह चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। उनके अलावा कप्तान रोवमैन पावेल ने 39, शेरफेन रदरफोर्ड ने 29 ने और शाई होप ने 26 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज ने पहले दोनों मैच जीते थे और अभी वह पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से आगे है। चौथा मैच मंगलवार को त्रिनिदाद में खेला जाएगा।

टॅग्स :इंग्लैंड क्रिकेट टीमवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमटी20जोस बटलर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या