HighlightsENG vs WI: रदरफोर्ड-होल्डर की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज जीता, इंग्लैंड को 30 रन से हरायाT20 World Cup 2026 Match 15: वेस्टइंडीज की 30 रन से जीत, इंग्लैंड 166 पर ढेररदरफोर्ड के 76 रन, मोती-चेज की फिरकी का जादू, इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप में हारा
ENG vs WI: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हरा दिया, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी मगर टीम का ये फैसला भारी पड़ा। वेस्टइंडीज जब बल्लेबाजी करने उतरी तो सिर्फ 8 रनों पर 2 विकेट गिर गए। ब्रेंडन किंग 1 रन और शाई होप 0 रन ही बना पाए, शिमरॉन हेटमायर ने 12 गेंदें खेली और 23 रन बनाए, रॉस्टन चेज 29 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोवमन पॉवेल भी 14 रन बनाकर आउट हुए। शेरफेन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर ने पारी को संभाला। रदरफोर्ड और होल्डर की जोड़ी ने मैदान में चौके-छक्कों की बारिश कर दी। शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 42 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 7 छक्के 2 चौके लगाए, 20 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने 183 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड के गेंदबाज आदिल रशीद ने 16 रन देकर 2 विकेट झटके, इंग्लैंड की टीम 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और फिल साल्ट 30 रन, जैकब बेथल 33 रन और जोस बटलर 21 रन, इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन ही बना सकी और वेस्टइंडीज 30 रनों से मैच जीत गया।