ENG vs WI, 2nd Test live Bazball: 26 गेंद में 50 रन, सबसे तेज टीम फिफ्टी, सबसे तेज टीम अर्धशतक की सूची में पहले तीन स्थान पर इंग्लैंड काबिज, देखें वीडियो

ENG vs WI, 2nd Test live Bazball: सबसे तेज टीम अर्धशतक की सूची में पहले तीन स्थान पर इंग्लैंड काबिज है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2024 18:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देENG vs WI, 2nd Test live Bazball: 4.3 ओवर में अर्धशतक के अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया। ENG vs WI, 2nd Test live Bazball: सिर्फ 4.2 ओवर में सबसे तेज टीम अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया। ENG vs WI, 2nd Test live Bazball: 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। 

ENG vs WI, 2nd Test live Bazball: इंग्लैंड ने अपना आक्रामक रवैया जारी रखते हुए गुरुवार को यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 4.2 ओवर में सबसे तेज टीम अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (नाबाद 33 रन, 14 गेंद) और ओली पोप (नाबाद 16 रन, नौ गेंद) ने मिलकर 10 चौके लगाए जिससे इंग्लैंड ने 1994 में द ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4.3 ओवर में अर्धशतक के अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया। सबसे तेज टीम अर्धशतक की सूची में पहले तीन स्थान पर इंग्लैंड काबिज है।

सबसे तेज टीम अर्धशतक का रिकॉर्डः

1. 4.2 ओवर- 50 रन, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज

2. 4.3 ओवर- 50 रन, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

3. 5 ओवर-50 रन, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका

4. 5.2 ओवर, 50 रन- श्रीलंका बनाम पाकिस्तान

5. 5.3 ओवर- 50 रन, भारत बनाम इंग्लैंड।

इंग्लैंड ने 2002 में श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भी पांच ओवर में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था। श्रीलंका इस सूची में चौथे स्थान पर है जिसने 2004 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 5.2 ओवर में अर्धशतक पूरा किया था। भारत दो बार 5.3 ओवर में अर्धशतक पूरा करके इस सूची में पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया ने 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड और 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। 

टॅग्स :इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमबेन स्टोक्सजो रूट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या