ENG vs NZ, ICC World Cup 2023: टूट गए कई रिकॉर्ड, विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी, न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे तेज 1000 वनडे रन, डेब्यू शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, देखें आंकड़े

ENG vs NZ, ICC World Cup 2023: रिकॉर्ड साझेदारी से न्यूजीलैंड ने उद्घाटन मैच में इंग्लैंड को 82 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 6, 2023 16:30 IST2023-10-06T16:29:02+5:302023-10-06T16:30:40+5:30

ENG vs NZ, ICC World Cup 2023 Highest partnerships in World Cups any wicket Fastest to 1000 ODI runs for New Zealand Youngest score hundreds on World Cup debut | ENG vs NZ, ICC World Cup 2023: टूट गए कई रिकॉर्ड, विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी, न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे तेज 1000 वनडे रन, डेब्यू शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, देखें आंकड़े

ENG vs NZ, ICC World Cup 2023: टूट गए कई रिकॉर्ड, विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी, न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे तेज 1000 वनडे रन, डेब्यू शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, देखें आंकड़े

Highlightsआईसीसी के उद्घाटन मैच में कई रिकॉर्ड बन गए। डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने शतक के साथ इतिहास कायम किया।2019 के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता किया।

ENG vs NZ, ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने गत चैंपियन को हराकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईसीसी के उद्घाटन मैच में कई रिकॉर्ड बन गए। डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने शतक के साथ इतिहास कायम किया। रिकॉर्ड साझेदारी से न्यूजीलैंड ने उद्घाटन मैच में इंग्लैंड को 82 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।

2019 के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता किया। कप्तान केन विलियमसन के बिना खेल रहे न्यूजीलैंड के सामने 283 रन का लक्ष्य था, जो उसने 36.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर दिया। कॉनवे ने 121 गेंद पर 19 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 152 रन बनाए जबकि रविंद्र ने 96 गेंद पर नाबाद 123 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और पांच छक्के शामिल हैं।

दोनों ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया। कॉनवे और रविंद्र ने दूसरे विकेट के लिए 273 रन की अटूट साझेदारी की। यह न्यूजीलैंड की तरफ से विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। उनकी इन पराक्रमी परियों से न्यूजीलैंड 2019 के फाइनल की कड़वी यादों को पीछे छोड़ने में सफल रहा जब वह बाउंड्री की गणना में इंग्लैंड से खिताब गंवा बैठा था।

विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट)-

372 - क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज) बनाम ZIM, कैनबरा, 2015

318 - सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ (भारत) बनाम श्रीलंका, टॉनटन, 1999

282 - तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा (श्रीलंका) बनाम ज़िम, पल्लेकेले, 2011

273* - डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

260 - डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ (एयूएस) बनाम एएफजी, पर्थ, 2015

न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे तेज 1000 वनडे रन (पारी के हिसाब से)-

22- डेवोन कॉनवे

24 - ग्लेन टर्नर

24 - डेरिल मिशेल

25 - एंड्रयू जोन्स

29 - ब्रूस एडगर

29 - जेसी राइडर

विश्व कप में पदार्पण पर शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी-

22 वर्ष, 106 दिन - विराट कोहली (IND) बनाम BAN, 2011

23 वर्ष, 301 दिन - एंडी फ्लावर (ZIM) बनाम एसएल, न्यू प्लायमाउथ, 1992

23 वर्ष, 321 दिन - रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

24 वर्ष, 152 दिन - नाथन एस्टल (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 1996

25y, 250d - डेविड मिलर (SA) बनाम ZIM, 2015

विश्व कप में पदार्पण पर शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ीः

33डी, 105डी - जेरेमी ब्रे (आईआरई) बनाम ज़िम, किंग्स्टन, 2007

32 वर्ष, 89 दिन - डेवोन कॉनवे (न्यूज़ीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

32 वर्ष, 61 दिन - डेनिस एमिस (इंग्लैंड) बनाम भारत, लॉर्ड्स, 1975

29 वर्ष, 32 दिन - क्रेग विशार्ट (ZIM) बनाम NAM, हरारे, 2003।

Open in app