ENG vs NZ: 12 गेंद और 38 रन, ग्लेन और मिचेल सैंटनर बने विलेन?, पूरे पाकिस्तान में खुशी की लहर...

ENG vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स को गेंदबाजी सौंपी और उस ओवर में लेग साइड पर एक बड़े चौके के साथ 22 रन बने। 19वां ओवर सैंटनर  खुद आए और 16 रन दिए। 12 गेंद में 38 रन बने।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 28, 2026 11:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देशानदार मैच और इंग्लैंड ने सुपर 8 चरण में अजेय रहते हुए जीत हासिल की।न्यूजीलैंड अब बेसब्री से पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच का इंतजार कर रहे हैं।हार के कगार से वापसी करते हुए न्यूजीलैंड पर चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

कोलंबो: जैक्स और रेहान के हरफनमौला खेल से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया और पूरे पाकिस्तान में और उनके समर्थकों में जश्न का माहौल। इंग्लैंड की जीत की जरूरत थी और यह काम पूरा हो गया है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स को गेंदबाजी सौंपी और उस ओवर में लेग साइड पर एक बड़े चौके के साथ 22 रन बने। 19वां ओवर सैंटनर  खुद आए और 16 रन दिए। 12 गेंद में 38 रन बने। अंतिम ओवर में 5 रन की जरूरत थी और 3 गेंद में कीवी टीम का काम तमाम हो गया। एक शानदार मैच और इंग्लैंड ने सुपर 8 चरण में अजेय रहते हुए जीत हासिल की।

टी20 विश्व कप में (18-20) ओवरों में सफलतापूर्वक हासिल किया गया सर्वोच्च लक्ष्य-

48 ओवरः ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, ग्रोस आइलेट, 2010 सेमीफाइनल

48 ओवरः भारत बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न, 2022

43 ओवरः इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो आरपीएस, 2026*

41 ओवरः श्रीलंका बनाम भारत, ग्रोस आइलेट, 2010।

टी20 विश्व कप मैच में स्पिन गेंदबाजी के सबसे अधिक ओवर-

31.0ः भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो आरपीएस, 2026

31.0ः न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, कोलंबो आरपीएस, 2026*

30.0ः श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो आरपीएस, 2026

26.0ः ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो आरपीएस, 2012

25.4 ओवरः भारत बनाम वेस्ट इंडीज, मीरपुर, 2014।

न्यूजीलैंड अब बेसब्री से पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच का इंतजार कर रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि पाकिस्तान टीम हार जाए और हम सेमीफाइनल में पहुंत जाए। विल जैक्स और रेहान अहमद के हरफनमौला खेल के दम पर इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में शुक्रवार को यहां हार के कगार से वापसी करते हुए न्यूजीलैंड पर चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

एक ही टी20 विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कारः

4ः शेन वॉटसन, 2012

4ः विल जैक्स, 2026

3ः सिकंदर रजा 2022।

जैक्स ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट और रेहान ने तीन ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लेने बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए सातवें विकेट के लिए 16 गेंद में 44 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जैक्स ने 18 गेंद में नाबाद 32 रन की ताबड़तोड़ पारी जबकि रेहान ने सात गेंद में नाबाद 19 रन बनाये।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डआईसीसीबीसीसीआईपाकिस्तान क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या