ENG vs NZ: इंग्लैंड ने चार विकेट से जीता मुकाबला, न्यूजीलैंड की हार ने पाकिस्तान की उम्मीदों को रखा जिंदा

160 रनों के लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने विल जैक्स और रेहान अहमद की नाबाद पारी से अपने 6 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2026 22:52 IST2026-02-27T22:28:56+5:302026-02-27T22:52:37+5:30

ENG vs NZ: England won the match by four wickets, New Zealand's defeat kept Pakistan's hopes alive. | ENG vs NZ: इंग्लैंड ने चार विकेट से जीता मुकाबला, न्यूजीलैंड की हार ने पाकिस्तान की उम्मीदों को रखा जिंदा

ENG vs NZ: इंग्लैंड ने चार विकेट से जीता मुकाबला, न्यूजीलैंड की हार ने पाकिस्तान की उम्मीदों को रखा जिंदा

googleNewsNext

ENG vs NZ, T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने शुक्रवार को आईसीसी टी20 विश्वकप के सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच के परिणाम के बाद इंग्लैंड से ज्यादा पाकिस्तान और उन्हें सपोर्ट करने वाले हर जगह जश्न मनाएंगे। उन्हें इंग्लैंड की जीत चाहिए थी और काम पूरा हो गया है। 160 रनों के लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने विल जैक्स और रेहान अहमद की नाबाद पारी से अपने 6 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। विल जैक्स ने जहां 18 गेंदों में नाबाद  32 रनों की पारी खेली तो वहीं डेब्यूडेंट ने 7 गेंदों में नॉट आउट रहते हुए 19 रन बनाए। दोनं ने गेंदबाजी पक्ष में अपना बेहतरीन योगदान दिया और दो-दो सफलताएं अर्जित कीं थी। 

जब चेज़ शुरू हुआ तो यह बराबर का टोटल लग रहा था और कीवी गेंदबाज हेनरी ज़ोरदार फॉर्म में थे, जिन्होंने पहले ओवर की चौथी गेंद में सॉल्ट को आउट किया। इसके बाद अगले ही ओवर में बटलर लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर डक आउट हो गए, जिससे इंग्लैंड का स्कोर 2/2 हो गया। हालांकि ब्रूक (26 रन) ने काउंटर-अटैक किया और शायद टूर्नामेंट का सबसे अच्छा शॉट खेला - एक हिम्मत वाला फ़ॉलिंग फ़्लिक और वह डीप बैकवर्ड स्क्वायर-लेग पर बड़ी स्क्रीन में चला गया। लेकिन वह भी धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए आउट हो गए। 

हालांकि इसके बाद आने वाले सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जैसे टॉम बेंटन ने 24 गेंदों में 33 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं जेकब (21) और सैम करन (24) ने भी इंग्लैंड को जीत की तरफ धकेला और अंत में जैक्स और रेहान ने नतीजे को पूरी तरह से इंग्लैंड के पक्ष में किया। कीवी टीम के लिए रचिन रविंद्र ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। न्यूज़ीलैंड अब बेसब्री से कल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच का इंतज़ार कर रहा है ताकि पता चल सके कि वे सेमीफ़ाइनल में जाते हैं या नहीं। हालांकि पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल है।

Open in app